PF खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी! WhatsApp पर मैसेज करने से हो जाएंगे ये काम

यह चैटबॉट PF बैलेंस, हाल के ट्रांजैक्शन, क्लेम का स्टेटस और पेंडिंग कंप्लायंस से जुड़े मामलों जैसी रोज़मर्रा की सेवाओं की जानकारी देगा। AI-पावर्ड यह चैटबॉट आम सवालों के जवाब देने के लिए चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेगा।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने करोड़ों पीएफ अकाउंट होल्डर को सहूलियत देने के लिए अपनी बेवसाइट में बड़ा बदलाव किया है। इससे पीएफ क्लेम करने से लेकर अकाउंट में पैसा आने का प्रोसेस तेज हो गया है। इतना ही नहीं, कई नियम में भी बदलाव किए गए हैं। अब जल्द ही ईपीएफओ अपने अकाउंट होल्डर के लिए WhatsApp के जरिेये AI चैट बॉट लॉन्च करने जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, यह चैट बॉट अगस्त में लॉन्च हो सकता है। इसके लॉन्च होने पर पीएफ अकाउंट होल्डर बैंक की तरह WhatsApp पर ही PF बैलेंस, हर महीने का PF अंशदान, ब्याज क्रेडिट और क्लेम स्टेटस जैसी जरूरी जानकारी ले पाएंगे। अभी देशभर के अधिकांश बैंक WhatsApp बैंकिंग की सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं।

EPFO

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन

WhatsApp चैट बॉट से होंगे ये काम

मिली जानकारी के अनुसार, पीएफ अकाउंट होल्डर WhatsApp के जरिए सवाल पूछ सकेंगे या पेंडिंग कामों के बारे में अलर्ट पा सकेंगे। सदस्य के यूनिवर्सल अकाउंट नंबर से जुड़े मोबाइल नंबर की पुष्टि होने के बाद, सिस्टम स्थानीय भाषाओं में सर्विस के विकल्प दिखाएगा। जवाब या तो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट से मिलेंगे या EPFO डेटाबेस में खोजकर दिए जाएंगे। अगर यूज़र्स को आधार वेरिफिकेशन या बैंक अकाउंट की जानकारी अपडेट करने जैसे काम पूरे करने हों, तो उन्हें WhatsApp नोटिफिकेशन मिल सकते हैं।

End of Feed