Graphisads IPO Subscription Status: मार्केटिंग और विज्ञापन कंपनी ग्राफिसैड्स लिमिटेड (Graphisads) का आईपीओ (IPO) 30 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। ग्राफिसैड्स के आईपीओ को दूसरे दिन पूरी तरह सब्सक्राइब कर लिया गया है। ग्राफिसैड्स एक एसएमई आईपीओ है, जिसका फिक्स्ड प्राइस है। ये आईपीओ इश्यू मंगलवार 5 दिसंबर तक खुला रहेगा। आगे जानिए इस आईपीओ फायदे के संकेत मिल रहे हैं या नहीं।
ग्राफिसैड्स का आईपीओ हुआ फुल सब्सक्राइब
ये है आईपीओ की डिटेल
ग्राफिसैड्स का आईपीओ बीते गुरुवार को खुला था और शुक्रवार तक इसे 1.10 गुना सब्सक्राइब कर लिया गया। आईपीओ में बेचे जाने वाले 45.69 लाख शेयरों की तुलना में कंपनी को 50.48 लाख इक्विटी शेयरों के लिए आवेदन मिले हैं। इश्यू को रिटेल कैटेगरी में 1.27 गुना और अन्य कैटेगरी में 0.94 गुना सब्सक्राइब किया गया है।
इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस 111 रु है। आईपीओ में लॉट साइज 1200 शेयरों की है। यानी एक लॉट में कम से कम 1200 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन करना जरूरी है।
प्रॉफिट के संकेत हैं या नहीं
ग्राफिसैड्स का आईपीओ 53.41 करोड़ रु का है। आईपीओ वॉच के अनुसार ग्राफिसैड्स का जीएमपी (GMP) या ग्रे-मार्केट प्रीमियम (Grey Market Premium) जीरो है। यानी इसके आईपीओ से फिलहाल फायदा मिलने के संकेत नहीं हैं।
क्या है कंपनी का बिजनेस
ग्राफिसैड्स लिमिटेड एक इंटीग्रेटेड मार्केटिंग, एडवरटाइजिंग और कम्युनिकेशंस एजेंसी है, जो अपने ग्राहकों को कई तरह के विज्ञापन सॉल्यूशन प्रोवाइड करती है। कंपनी सरकारी क्षेत्र, निजी क्षेत्र और पब्लिक सेक्टर की कंपनियों को ये सेवाएं देती है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
