Pulses Rate: दालों के दाम नहीं घटा रहे हैं रिटेल कारोबारी, सरकार ने चेताया, मंडियों में घट गए रेट

Pulses Rate: तीन महीनों के दौरान प्रमुख मंडियों में अरहर और उड़द की कीमतों में औसतन लगभग 10 प्रतिशत की गिरावट आई है, लेकिन खुदरा कीमतों में ऐसी गिरावट नहीं देखी गई है। इसी तररह चने के मामले में पिछले एक महीने में मंडी कीमतों में गिरावट देखी गई है, लेकिन खुदरा कीमतों में वृद्धि जारी है।

Pulses Rate:त्योहारों को देखते हुए सरकार ने दालों के खुदरा विक्रेताओं से थोक कीमतों में गिरावट का लाभ आम उपभोक्ताओं को देने को कहा है। इसके साथ ही सरकार ने चेताया कि यदि वे असामान्य रूप से मुनाफा कमाते हैं तो उनके खिलाफ आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। असल में सरकार को यह चेतावनी इसलिए देनी पड़ी है क्योंकि हाल के महीनों में दालों की थोक कीमतों में गिरावट का रुख रहा है, इसके अलावा इस साल खरीफ दालों की बेहतर उपलब्धता और बुवाई का रकबा भी अधिक है। पिछले तीन महीनों के दौरान प्रमुख मंडियों में अरहर और उड़द की कीमतों में औसतन लगभग 10 प्रतिशत की गिरावट आई है, लेकिन खुदरा कीमतों में ऐसी गिरावट नहीं देखी गई है।

Pulses Price

दालों की कीमतें

ज्यादा कमाई कर रहे हैं कारोबारी

उपभोक्ता मामलों के विभाग की सचिव निधि खरे ने भारतीय खुदरा विक्रेताओं के संघ (आरएआई) और प्रमुख संगठित खुदरा श्रृंखलाओं के साथ प्रमुख दालों की कीमतों के परिदृश्य और रुझानों पर चर्चा के दौरान कहा कि पिछले तीन महीनों के दौरान प्रमुख मंडियों में अरहर और उड़द की कीमतों में औसतन लगभग 10 प्रतिशत की गिरावट आई है, लेकिन खुदरा कीमतों में ऐसी गिरावट नहीं देखी गई है।उन्होंने कहा कि चने के मामले में पिछले एक महीने में मंडी कीमतों में गिरावट देखी गई है, लेकिन खुदरा कीमतों में वृद्धि जारी है।

End of Feed