8th Pay Commission Latest Update: जनवरी में केंद्र ने 8वें वेतन आयोग के गठन के अपने फैसले की घोषणा की थी। ये ऐसा फैसला है, जिसका इंतजार काफी समय से हो रहा था। ऐलान के अनुसार अगले साल की शुरुआत में 8वां वेतन आयोग सरकार को अपनी सिफारिशें सौंप सकता है। अब मोदी सरकार का अगला कदम हो सकता है, अगले महीने आयोग के अध्यक्ष और दो सदस्यों के नामों की घोषणा करना, जो कि अगले महीने हो सकती है। मगर इस बीच एक चर्चा ये भी है कि क्या नए वेतन आयोग के तहत सरकार कर्मचारियों, पेंशनभोगियों के लिए लागू कई भत्ते (Allowances) खत्म करेगी?
8वें वेतन आयोग पर ताजा अपडेट
ये भी पढ़ें -
भत्ते और अन्य सुविधाओं की होगी समीक्षा
केंद्र सरकार की तरफ से 8वें वेतन आयोग के गठन की घोषणा के बाद से कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन और पेंशन में संशोधन के लिए फिटमेंट फैक्टर पर भी कई तरह की अटकलें चल रही हैं। हालांकि, आपको ये मालूम होना चाहिए वेतन आयोग वेतन बढ़ाने के अलावा केंद्र सरकार के कर्मचारियों को दिए जाने वाले भत्ते और अन्य सुविधाओं की भी समीक्षा करता है।
खत्म किए जा सकते हैं भत्ते
कई रिपोर्ट्स में अनुमान लगाया जा रहा है कि नया वेतन आयोग पुराने और अप्रासंगिक हो चुके भत्तों को खत्म कर सकता है या यदि जरूरी हो तो नए भत्ते शामिल कर सकता है। दरअसल सातवें वेतन आयोग ने भी कई भत्ते खत्म किए थे। इसलिए इस बार भी कुछ बदलाव संभव हैं।
7वें वेतन ने आयोग ने क्या किए थे बदलाव
गौरतलब है कि सातवें वेतन आयोग ने 196 भत्तों को रिव्यू करके सिर्फ 95 भत्तों को मंजूरी दी थी। वहीं सातवें वेतन आयोग ने 101 भत्तों को खत्म कर दिया था। इनमें से कुछ भत्ते पूरी खत्म कर दिए गए, जबकि कुछ को अन्य भत्तों के साथ मिला दिया गया था।
