Gold vs Silver Price: क्या सोने से भी महंगी हो जाएगी चांदी? क्या सोचते हैं वेदांता के मालिक अनिल अग्रवाल

Gold vs Silver Price: सोने और चांदी कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन जिस तरह से चांदी कीमतें बढ़ रही हैं उससे लगता है कहीं सोने के चांदी न आगे निकल जाए। वेदांता ग्रुप के मालिक और उद्योगपति अनिल अग्रवाल चांदी की कीतमों को लेकर अपने विचार शेयर किये।

Gold vs Silver Price: लगातार चांदी की चमक तेज होती जा रही है। हाल में यह ऐतिहासिक ऊंचाइयों पर पहुंच गई थी। दिसंबर वायदा कारोबर में यह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर पहली बार 1,00,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर को पार कर गई थी। जबकि सोने की कीमत 78,200 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इस पर वेदांता ग्रुप के मालिक और उद्योगपति अनिल अग्रवाल ने चांदी की बढ़ती कीमत पर अपने विचार सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किये। उन्होंने चांदी के बढ़ती कीमतों और उसके उपयोग पर प्रकाश डाला।

gold vs silver price Vedanta owner Anil Agarwal

भविष्य में सोने की कीमतें चांदी से आगे निकल जाएंगी!

वेदांता के मालिक अनिल अग्रवाल ने कहा कि भारत में, कीमतें 1 लाख रुपये प्रति किलोग्राम को पार कर गई हैं! पिछले साल से डिमांड दोगुनी हो गई है। चांदी की डिमांड न केवल इसके पारंपरिक उपयोगों से बल्कि भारी औद्योगिक डिमांड से प्रेरित है। अब इसका उपयोग अक्षय ऊर्जा के लिए सौर पैनलों, ईवी, उन्नत हेल्थ सर्विस, इलेक्ट्रॉनिक्स और कई अन्य तकनीकों में बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। अग्रवाल ने कहा कि कीमती और उपयोगी होने का संयोजन दुर्लभ है और मांग आपूर्ति का अंतर बढ़ रहा है। यह भविष्य का नया महत्वपूर्ण खनिज है।

End of Feed