सोना 270 रुपये तो चांदी 320 रुपये हुई सस्ती, जानें वायदा का क्या है हाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 3, 2023, 08:36 PM IST

Gold,Silver Rate Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,964 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी का भाव भी नुकसान के साथ 23.80 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

Gold,Silver Rate Today, 3 April 2023:कमजोर वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 270 रुपये की गिरावट के साथ 59,480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 59,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। इसी तरह चांदी की कीमत भी 320 रुपये घटकर 71,780 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। घरेलू बाजार की तरह अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट रही।

gold silver rate 3 april 2023

सोने और चांदी की कीमत में गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऐसी रही कीमत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,964 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी का भाव भी नुकसान के साथ 23.80 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक, श्रीराम अय्यर ने कहा कि ओपेक के कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती किए जाने के चौंकाने वाले फैसले से मुद्रास्फीति को लेकर चिंता बढ़ेगी। इससे अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व अपने आक्रामक रुख को बनाए रख सकता है। इसके चलते सोमवार को कॉमेक्स में सोने की कीमतों में एशियाई कारोबार के घंटों में गिरावट देखी गई। उन्होंने कहा कि कारोबार के दौरान, अमेरिकी डॉलर तथा अमेरिकी बॉन्ड आय अधिक बने रहने से भी रुपये में गिरावट आई। इसी का असर भारतीय बाजार में रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली के बाजार में सोने का हाजिर भाव 270 रुपये की गिरावट के साथ 59,480 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

End of Feed