Gold-Silver Price: इस सप्ताह सोना 3% हुआ सस्ता, तो चांदी 13500 रुपये लुढ़की, जानिए सर्राफा और वायदा बाजार का पूरा हाल

Gold-Silver Price: भारतीय सर्राफा बाजार में इस हफ्ते सोने में 3 प्रतिशत और चांदी में 13,500 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। आइए जानते हैं अब दोनों की कीमत कितनी है।

Gold-Silver Price: भारतीय सर्राफा बाजार के लिए यह हफ्ता काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। सप्ताह भर चली बड़ी उठापटक के बाद शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के हाजिर भाव स्थिर रहे, जिससे भारतीय निवेशकों और खरीदारों को थोड़ी राहत मिली। हालांकि, भारतीय रुपये की लगातार मजबूती ने सोने-चांदी की कीमतों में किसी बड़े सुधार की गुंजाइश को सीमित कर दिया। इस कारोबारी हफ्ते में जहां सोने में प्रति 10 ग्राम 3 प्रतिशत की गिरावट आई, वहीं चांदी भी प्रति किलोग्राम 6 प्रतिशत तक सस्ती हुई है।

Gold Price, Silver Price, Gold Rate Today, Silver Rate Today, Delhi Bullion Market, MCX Gold Futures,

इस सप्ताह कितना सस्ता हुआ सोना चांदी

देश के सर्राफा बाजार में सोने का भाव

दिल्ली के सर्राफा बाजार में बीते कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को सोने के भाव बिना किसी बदलाव के स्थिर रहे। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, सभी प्रकार के टैक्स सहित 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 1,49,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना रहा। अगर पूरे सप्ताह की बात करें, तो दिल्ली के स्थानीय बाजार में सोने की कीमतों में कुल 4,500 रुपये यानी 3 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। दूसरी ओर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के हाजिर भाव में मामूली सुधार देखा गया और यह 0.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,183.34 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया।

End of Feed