Gold Reserves By Country: अक्टूबर में RBI सोना खरीदने में रहा नंबर 1, 882 टन पर पहुंचा कुल गोल्ड रिजर्व

Gold Reserves By Country: वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल ने कहा कि आरबीआई की यह गोल्ड खरीद पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले पांच गुना वृद्धि दर्शाती है। आंकड़ों से पता चलता है कि इस खरीद के साथ भारत का कुल गोल्ड रिजर्व अब 882 टन हो गया है, जिसमें से 510 टन भारत में मौजूद है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अक्टूबर में RBI ने खरीदा 27 टन सोना
  • सोना खरीदने में रहा नंबर 1
  • 882 टन पर पहुंचा गोल्ड रिजर्व

Gold Reserves By Country: वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्ल्यूजीसी) ने गुरुवार को कहा कि अक्टूबर में दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों ने 60 टन सोना खरीदा। इनमें भारत के भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सबसे ज्यादा सोना खरीदा। RBI ने अक्टूबर में 27 टन सोना खरीदा। इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) की मासिक रिपोर्ट पर आधारित डब्ल्यूजीसी के इन आंकड़ों के मुताबिक, भारत ने अक्टूबर महीने में अपने गोल्ड रिजर्व में 27 टन सोने की बढ़ोतरी की जिससे इस साल जनवरी से अक्टूबर तक उसकी कुल सोना खरीद बढ़कर 77 टन हो गई।

Gold Reserves By Country

अक्टूबर में RBI ने खरीदा 27 टन सोना

ये भी पढ़ें -

End of Feed