Gold Rate: ऐसा क्या हुआ, एक ही दिन में 3400 रुपये सस्ता हो गया सोना, डिटेल में समझें

Gold Prices Falling Reasons: देश की राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार (12 मई 2025) को सोने की कीमत एक ही दिन में 3400 रुपये की भारी गिरावट हो गई। आइए जानते हैं इतनी बडी गिरावट की वजह क्या हैं।

Gold Prices Falling Reasons : अमेरिका द्वारा चीन के आयात पर शुल्क वृद्धि को 90 दिन तक रोकने की घोषणा और व्यापार वार्ता में प्रगति के संकेतों के बाद, सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 3,400 रुपये टूटकर 96,550 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया, जबकि 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 96,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

Gold Prices Falling Reasons

जानिए क्यों लुढ़के सोने की कीमत

Gold Rate: 10 महीने की सबसे बड़ी गिरावट

यह गिरावट पिछले 10 महीनों की सबसे बड़ी है। इससे पहले 23 जुलाई 2024 को सोने में 3,350 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी। शनिवार को सोने की कीमतें 99,950 और 99,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थीं।

End of Feed