Gold Price Forecast: क्यों रुकी है सोने की रफ्तार और आगे क्या होगा?

Gold Price Forecast: गोल्डमैन सैक्स के अनुसार, ब्याज दरों और अमेरिकी-ईरान तनाव से सोने की रफ्तार थमी है। लेकिन केंद्रीय बैंकों की भारी खरीदारी के कारण जल्द ही सोना नया रिकॉर्ड बना सकता है।

Gold Price Forecast : सोने की कीमतों में तेजी का दौर कुछ समय के लिए थम गया है। लेकिन वैश्विक निवेश बैंक गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) का मानना है कि यह केवल एक छोटा सा ब्रेक है, सोने का तेजी का सफर खत्म नहीं हुआ है। बैंक के एक्सपर्ट्स टोनी किम के अनुसार आने वाले समय में सोना नया रिकॉर्ड बना सकता है। आइए समझते हैं कि सोने की कीमतों में गिरावट क्यों आई और आगे क्या उम्मीद है।

Gold price forecast, Goldman Sachs, Tony Kim, Central bank buying, Bullion market, Federal Reserve rates,

सोने की कीमतों पर भविष्यवाणी

सोने की कीमतों में ठहराव क्यों आया?

सोने की कीमतों में हालिया गिरावट के दो मुख्य कारण हैं। पहला अमेरिका के केंद्रीय बैंक 'फेडरल रिजर्व' की ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। ब्याज दरें बढ़ने पर निवेशक सोने की जगह सरकारी बॉन्ड में पैसा लगाना पसंद करते हैं, क्योंकि बॉन्ड से उन्हें ब्याज मिलता है जबकि सोने से कोई नियमित आय नहीं होती। दूसरा, अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार प्रभावित हुआ है। तेल महंगा होने से भारत जैसे देश, जो बड़ी मात्रा में ऊर्जा आयात करते हैं, अपनी मुद्रा (रुपये) को मजबूत बनाए रखने में व्यस्त हैं। इस वजह से एशियाई देशों से सोने की मांग कुछ कम हुई है।

End of Feed