Gold Price Forecast: क्या अब और गिरेगा सोना का भाव या फिर बनाएगा नया रिकॉर्ड? समझें बाजार का पूरा गणित

Gold Price Forecast: अमेरिका में महंगाई और ब्याज दरों की वजह से सोने में उतार-चढ़ाव जारी है। केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीदारी और सुरक्षित निवेश की मांग से इसे मजबूत समर्थन मिल रहा है।

Gold Price Forecast : शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव और अनिश्चितता के इस दौर में सोना एक बार फिर निवेशकों के लिए सबसे सुरक्षित ठिकाना साबित हो रहा है। अमेरिका में महंगाई के आंकड़े उम्मीद से ज्यादा गर्म रहने और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंकाओं के बावजूद सोने की कीमतों को मजबूत सपोर्ट मिला है। हालांकि, जानकारों का मानना है कि यह सपोर्ट सोने में किसी बड़ी या टिकाऊ तेजी के लिए काफी नहीं हो सकता है। अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी, मजबूत होता डॉलर और फेडरल रिजर्व का सख्त रुख सोने के रास्ते में सबसे बड़े रोड़े हैं।

gold price, Gold Price Forecast, gold outlook, US inflation, Federal Reserve, bond yields, safe haven asset, gold ETF

क्या और गिरेगी सोने की कीमत? (तस्वीर-Canva)

क्यों बढ़ी सोने की मांग?

हाल ही में अमेरिकी शेयर बाजार में बड़ी टेक और AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली। इस गिरावट का असर केवल अमेरिका तक सीमित नहीं रहा, बल्कि दक्षिण कोरिया के 'कोस्पी' (KOSPI) और जापान के 'निकेई' (Nikkei 225) जैसे एशियाई बाजारों पर भी पड़ा। जब शेयर बाजार में बिकवाली बढ़ी, तो निवेशकों ने अपने पैसे को सुरक्षित रखने के लिए बॉन्ड्स और सोने का रुख किया। भारी मांग के कारण बॉन्ड यील्ड घटी और डॉलर इंडेक्स में गिरावट आई। इस वजह से सोने को करीब 4,150 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर मजबूत सपोर्ट मिला।

End of Feed