Gold Demand: साल 2024 में भारतीयों ने खरीदा 802.8 टन गोल्ड, खर्च कर दिए 5,15,390 करोड़ रुपये

Gold Demand In India: देश में सोने की मांग आयात शुल्क में कमी और शादी-ब्याह और त्योहारों से संबंधित खरीदारी से 2024 में सालाना आधार पर पांच प्रतिशत बढ़कर 802.8 टन हो गई। 2025 में इसके 700-800 टन के बीच रहने का अनुमान है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सोने की मांग बढ़ी
  • 802.8 टन गोल्ड पहुंची
  • 5,15,390 करोड़ रुपये रही वैल्यू

Gold Demand In India: देश में सोने की मांग आयात शुल्क में कमी और शादी-ब्याह और त्योहारों से संबंधित खरीदारी से 2024 में सालाना आधार पर पांच प्रतिशत बढ़कर 802.8 टन हो गई। 2025 में इसके 700-800 टन के बीच रहने का अनुमान है। विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, देश में 2024 में सोने की मांग 802.8 टन रही, जबकि 2023 में यह 761 टन थी। सोने की मांग का कुल मूल्य 2024 में 31 प्रतिशत बढ़कर 5,15,390 करोड़ रुपये हो गया। 2023 में यह 3,92,000 करोड़ रुपये था।

Gold Demand In India

सोने की मांग बढ़ी

ये भी पढ़ें -

End of Feed