धनतेरस पर शॉपिंग के टूटे सारे रिकॉर्ड, लोगों ने खरीद डाला 40 टन सोना और 400 टन चांदी

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 11, 2023, 11:17 AM IST

Gold And Silver Shopping On Dhanteras:धनतेरस पर देश में करीब 41 टन सोना और करीब 400 टन चांदी के आभूषण और सिक्के बिके है। देश भर में सोना, चांदी और अन्य वस्तुओं का कुल कारोबार 30,000 करोड़ रुपये रहा।​

Gold And Silver Shopping On Dhanteras:धनतेरस पर लोगों ने जमकर शॉपिंग की है। इस बार सोने तथा चांदी की खरीदारी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस बार सोने की कीमतों में नरमी ने भी खरीदारी को बूस्ट दिया है। और अकेले सोने की खरीदारी 30-40 टन तक पहुंचने होने का अनुमान है। जबिक पिछले साल धनतेरस पर 22 टन सोने की बिक्री हुई थी। सबसे ज्यादा बिक्री दक्षिण भारत से होने का अनुमान है। इसके बाद पश्चिमी और पूर्वी भारत में बिक्री हुई है। जबकि करीब 400 टन चांदी के आभूषण और सिक्कों की बिक्री हुई है। कुल मिलाकर करीब 30 हजार करोड़ रुपये का अकेले सोना और चांदी का कारोबार हुआ है।

gold silver dhanteras shopping

धनरतेल पर टूटा रिकॉर्ड

सोने की कीमतों ने दिया बूस्ट

सोने का भाव 28 अक्टूबर को 63,000 रुपये के उच्चतम स्तर से 800-1,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट) तक गिर गया। शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमतें 61,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहीं। दिल्ली में 2022 में धनतेरस के दिन सोने की कीमतें करों को छोड़कर 50,139 रुपये प्रति 10 ग्राम थीं। अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण घरेलू परिषद (जीजेसी) के निदेशक दिनेश जैन ने पीटीआई-भाषा से बताया कि सोने की कीमतें कारोबार के लिए अनुकूल हैं। हमें उम्मीद है कि धनतेरस के दिन देशभर में कुल बिक्री 30 टन से अधिक होगी। यह एक साल पहले की अवधि में लगभग 22 टन अनुमानित बिक्री से कहीं अधिक होगी।

End of Feed