Gold-Silver Price Today 29 December 2024: चांदी 2698 रु महंगी हुई, क्या है सोने का रेट, जानें अपने शहर का भाव

Gold and Silver price Today In India (सोना का भाव आज का) 29 December 2024 : सोना-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। यहां आप हर अपडेट जान सकते हैं। ये भी जानिए आज ताजा रेट क्या है? ज्वेलरी में 22 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल होता है। यह सोना 91.6% शुद्ध होता है। लेकिन अक्सर इसमें मिलावट कर 89 या 90% शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर ज्वेलरी को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें।

Gold and Silver price Today In India (सोना का भाव आज का) 29 December 2024 :इस हफ्ते सोने और चांदी के दामों में महत्वपूर्ण वृद्धि देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, पिछले रविवार यानी 21 दिसंबर को सोने की कीमत 75,377 रुपए प्रति 10 ग्राम थी, जो अब (29 दिसंबर) को 76,436 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है। इस हफ्ते सोने की कीमत में 1,059 रुपए का इजाफा हुआ है।

Gold Price Today

सोना-चांदी कीमत।

चांदी की कीमत में भी इसी हफ्ते काफी बढ़ोतरी हुई है। 21 दिसंबर को चांदी की कीमत 85,133 रुपए प्रति किलोग्राम थी, जो अब 87,831 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। इस हफ्ते चांदी की कीमत में 2,698 रुपए का इजाफा हुआ है। पिछले कुछ महीनों में चांदी ने 23 अक्टूबर को 99,151 रुपए का उच्चतम स्तर (ऑल टाइम हाई) छुआ था, वहीं सोने ने 30 अक्टूबर को 79,681 रुपए के अपने सर्वोच्च स्तर को हासिल किया था।

End of Feed