Gold-Silver Rate Today 20 August 2024: सोना हुआ महंगा, चांदी का दाम 84000 के ऊपर, यहां जानें अपने शहर के रेट

Silver vs Gold price Today In India (सोना का भाव आज का) 20 August 2024: ज्वेलरी में 22 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल होता है। यह सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। लेकिन असर इसमें मिलावट कर 89 या 90 फीसदी शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर जेवर को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें। अगर गोल्ड की हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 फीसदी शुद्ध सोना है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सोना 71000 के पार
  • चांदी 83000 के ऊपर
  • बीते कुछ समय में हुए महंगे

Silver vs Gold price Today In India (सोना का भाव आज का) 20 August 2024: सोने की कीमत फिर से 71000 रु के ऊपर पहुंच गई है, जबकि चांदी का दाम 84000 रु के ऊपर पहुंच गया है। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार मंगलवार को सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 71108 रुपये से महंगा होकर 71369 रु पहुंच गया है, जबकि चांदी का रेट 83291 रुपए/किलो से 84294 रुपए/प्रति किलो पर आ गया। वहीं शाम के रेट की बात करें तो सोने का भाव 71945 रुपये और चांदी का भाव 85321 रुपये/किलो है। जानिए अपने शहर के सोना-चांदी के ताजा रेट।

Silver vs Gold price Today In India

भारत में आज चांदी और सोने की कीमत

ये भी पढ़ें -

End of Feed