Gold-Silver Price Today 10 February 2025: 85600 पार पहुंचा गोल्ड का दाम, चांदी भी 95000 पार, जानें अपने शहर का भाव

Gold and Silver price Today In India (सोना का भाव आज का) 10 February 2025 : सोना-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। यहां आप हर अपडेट जान सकते हैं। ये भी जानिए आज ताजा रेट क्या है? ज्वेलरी में 22 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल होता है। यह सोना 91.6% शुद्ध होता है। लेकिन अक्सर इसमें मिलावट कर 89 या 90% शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर ज्वेलरी को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें।

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 10 February 2025: पिछले कुछ समय से सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। इस बीच सोमवार को सोने के दाम 84699 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 85665 रुपये पर आ गए। वहीं चांदी का रेट 95391 रुपये प्रति किलो के पिछले बंद के मुकाबले बढ़कर 95533 रुपये प्रति किलो हो गया। दिन भर जैसे-जैसे कीमतों में बदलाव होता है, वैसे ही हम आपको यहां अपडेट कराते रहते हैं। आगे जानिए 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट का ताजा भाव, साथ ही आपके शहर में अभी क्या रेट चल रहा है।

Gold And Silver Price Today In India

Gold And Silver Price Today In India

सोने-चांदी का भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुआ। नीचे ताजा रेट जानिए।

End of Feed