रियल एस्टेट कंपनी Godrej Properties ने अपनी सीनियर मैनेजमेंट टीम में बड़ा बदलाव किया है। शुक्रवार को कंपनी ने जानकारी दी कि उसके Chief Operating Officer (COO) और मुंबई ज़ोनल CEO ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने दोनों पदों के लिए नए अधिकारियों की भी घोषणा कर दी है।
Pic Credit: File
COO विकस सिंघल ने दिया इस्तीफा, अब संदीप नवलखे लेंगे कमान
COO विकस सिंघल ने 31 जुलाई 2025 से प्रभावी रूप से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह अब संदीप नवलखे को 1 अगस्त 2025 से नया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।
कौन हैं संदीप नवलखे?
- संदीप नवलखे के पास 34 साल का अनुभव है, जिसमें उन्होंने भारतभर में कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर और रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को लीड किया है।
- वे पहले Adani Airport Holdings में Chief Project Officer रह चुके हैं, जहां उन्होंने 70 मिलियन वर्गफुट का निर्माण और 50 मिलियन वर्गफुट की प्लानिंग को लीड किया।
- उन्होंने धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट (220 एकड़) का भी नेतृत्व किया।
- इससे पहले Tata Projects में वे एक छोटे यूनिट को 3,750 करोड़ रुपये के वर्टिकल में बदलने में कामयाब रहे और संसद भवन, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जैसे प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट्स डिलीवर किए।
- Lodha Group में उन्होंने Palava City में 72 बिल्डिंग्स के निर्माण का नेतृत्व किया।
- उन्होंने Larsen & Toubro में 23 साल तक काम किया और कई बड़ी परियोजनाओं में योगदान दिया।
- संदीप BITS पिलानी से इंजीनियरिंग ग्रेजुएट हैं।
मुंबई ज़ोनल CEO प्रियांश कपूर का इस्तीफा, अब अमितेश शाह होंगे ज़ोन प्रमुख
Priyansh Kapoor, जो मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) के ज़ोनल CEO थे, ने 18 जुलाई से प्रभावी रूप से इस्तीफा दे दिया है। अब Amitesh Shah को 19 जुलाई 2025 से इस पद पर नियुक्त किया गया है।
कौन हैं अमितेश शाह?
- अमितेश शाह के पास 20 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने रियल एस्टेट, फाइनेंशियल सर्विसेज और टेक्नोलॉजी सेक्टर में काम किया है।
- वे पहले Region Head – MMR 1 थे और FY25 में 5,100 करोड़ रुपये की बुकिंग वैल्यू हासिल की, जो कि मुंबई ज़ोन की कुल बुकिंग का 65% था।
- उन्होंने 2011 में Godrej Properties में बतौर General Manager – Business Development जॉइन किया था और धीरे-धीरे प्रमोट होते हुए Region Head बने।
- इससे पहले उन्होंने Unitech-Omkar JV, ICICI Prudential और HCL Technologies में काम किया है।
- अमितेश सेंट जेवियर्स कॉलेज, मुंबई से ग्रेजुएट हैं और IIM लखनऊ से PGDM किया है।
