Real Estate: गोदरेज प्रॉपर्टीज ने बनाई विस्तार योजना, 9650 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के लिए खरीदे 6 प्लॉट्स

Real Estate: रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज ने घरों की डिमांड को देखते हुए आवास कारोबार का विस्तार करने की योजना बनाई। इसके तहत 9650 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के लिए 6 प्लॉट्स खरीदे।

Real Estate: रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज ने मजबूत मांग के बीच अपनी विस्तार योजना के तहत 9,650 करोड़ रुपये की आवासीय परियोजनाओं के विकास के लिए जुलाई-सितंबर तिमाही में छह नए भूखंड जोड़े हैं। गोदरेज प्रॉपर्टीज देश के अग्रणी रियल एस्टेट डेवलपर्स में से एक है। दिल्ली-एनसीआर, मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर), पुणे और बेंगलुरु में इसकी महत्वपूर्ण उपस्थिति है। आवास कारोबार का विस्तार करने के लिए, गोदरेज प्रॉपर्टीज सीधे खरीद के माध्यम से भूमि का अधिग्रहण करती है और साथ ही संयुक्त विकास के लिए भूमि मालिकों के साथ साझेदारी भी करती है।

Real Estate, Godrej Properties

गोदरेज प्रॉपर्टीज लाने जा रही है नई आवासीय प्रोजेक्ट

जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए अपने नवीनतम परिचालन आंकड़ों में गोदरेज प्रॉपर्टीज ने कहा कि उसने चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में आठ नए भूखंड जोड़े हैं, जिनका कुल अनुमानित बिक्री योग्य क्षेत्रफल करीब 1.1 करोड़ वर्ग फुट है और कुल अनुमानित बुकिंग मूल्य क्षमता लगभग 12,650 करोड़ रुपये है।

End of Feed