गोदरेज प्रॉपर्टीज ने हैदराबाद में पहली आवासीय परियोजना की शुरू, 1,300 करोड़ कमाई का टारगेट

Godrej Properties first residential project: हैदराबाद के कोकापेट में तीन एकड़ भूमि पर फैली इस परियोजना में करीब 12 लाख वर्ग फुट बिक्री योग्य क्षेत्र होगा। इसकी अनुमानित बुकिंग कीमत करीब 1,300 करोड़ रुपये होगी। कंपनी की मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर), दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र), बेंगलुरु और पुणे आवास बाजारों में मजबूत उपस्थिति है।

Godrej Properties first residential project: रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड को हैदराबाद में अपनी पहली आवासीय परियोजना से करीब 1,300 करोड़ रुपये की आय की उम्मीद है। गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में हैदराबाद में अपनी पहली प्रीमियम आवासीय परियोजना ‘गोदरेज मैडिसन एवेन्यू’ की शुरुआत की घोषणा की।

Godrej Properties

गोदरेज प्रॉपर्टीज लाने जा रही है नई आवासीय प्रोजेक्ट

कंपनी सूचना के अनुसार, हैदराबाद के कोकापेट में तीन एकड़ भूमि पर फैली इस परियोजना में करीब 12 लाख वर्ग फुट बिक्री योग्य क्षेत्र होगा। इसकी अनुमानित बुकिंग कीमत करीब 1,300 करोड़ रुपये होगी।

End of Feed