जर्मनी हर साल 288000 बाहरी लोगों को देगा कमाई का मौका, भारतीय कैसे ले सकते हैं फायदा

जर्मनी में आए दिन कुशल कामगारों की कमी से जुड़े आंकड़े सामने आते हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जर्मनी को 2040 तक हर साल 288,000 कुशल कामगारों की जरूरत है। भारतीय कामगारों के लिए जर्मनी में नौकरी का यह एक अच्छा अवसर है।

देश के लाखों युवा विदेश में नौकरी करने का सपना देखते हैं। अगर आप भी ऐसी ही किसी नौकरी की तलाश में हैं तो जर्मनी आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। बर्टेल्समैन स्टिफ्टंग (Bertelsmann Stiftung) की एक रिपोर्ट के अनुसार, जर्मनी की अर्थव्यवस्था को बढ़ती उम्र की आबादी से आई चुनौतियों का सामाधान करने के लिए साल 2040 तक सालाना 2,88,000 आप्रवासियों की जरूरत होगी। मंगलवार को प्रकाशित इस रिपोर्ट में कहा गया कि घरेलू कार्यबल की बढ़ती भागीदारी के बावजूद भी देश को आप्रवासियों की आवश्यकता होगी।

Business News

Business News

भारतीय कामगारों के लिए मौका

भारतीय कामगारों के लिए यह एक अच्छा अवसर है। जर्मनी में पहले से ही 273,000 भारतीय मूल के लोग रह रहे हैं, जिनमें प्रवासी और जर्मन नागरिक भी शामिल हैं। भारतीय अफगानिस्तान के बाद जर्मनी में दूसरे सबसे बड़े दक्षिण, दक्षिण पूर्व, पूर्व या मध्य एशियाई समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जर्मनी में कुशल भारतीय श्रमिकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। फेडरल लेबर मिनिस्ट्री केअनुसार, फरवरी 2024 तक देश में 137,000 भारतीय कुशल पदों पर है, जबकि, 2015 में यह संख्या केवल 23,000 तक सिमट कर रह गई थी।

End of Feed