Gensol Engineering ने किया 1:10 स्टॉक स्प्लिट का ऐलान, शेयरधारकों के लिए अहम खबर

जेनसोल इंजीनियरिंग ने अपने शेयरों को 1:10 के स्टॉक स्प्लिट करने का प्रस्ताव रखा है। यह प्रस्ताव 12 अप्रैल 2025 को हुई EGM बैठक में रखा गया था। साथ ही, प्रमोटर ग्रुप को प्राथमिक आधार पर शेयर जारी करने का विशेष प्रस्ताव भी सामने आया है। हालांकि, अंतिम स्वीकृति Scrutinizer की रिपोर्ट के बाद मिलेगी।

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार, 15 अप्रैल को जब खुलेगा, तब Gensol Engineering का शेयर चर्चा में रहेगा। कंपनी ने अपने इक्विटी शेयरों को 1:10 के अनुपात में विभाजित (Stock Split) करने की घोषणा की है। कंपनी ने शनिवार को एक्सचेंज को दी गई फाइलिंग में बताया कि 12 अप्रैल 2025 को आयोजित Extraordinary General Meeting (EGM) में यह प्रस्ताव रखा गया। इसके तहत ₹10 के फेस वैल्यू वाले शेयर को ₹1 के फेस वैल्यू में विभाजित करने का प्रस्ताव पारित किया गया है।

gensol-share-price

Gensol शेयर अपडेट।

इसके साथ ही प्रमोटर ग्रुप के सदस्यों को प्राथमिक आधार (Preferential Basis) पर सिक्योरिटीज़ जारी करने का भी विशेष प्रस्ताव बैठक में रखा गया। हालांकि, कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि इन प्रस्तावों की अंतिम स्वीकृति अभी Scrutinizer की रिपोर्ट पर निर्भर है, जिसकी प्रतीक्षा की जा रही है।

End of Feed