जुलाई में विदेशी निवेशकों का भरोसा डगमगाया, शेयर बाजार से निकाले ₹5,524 करोड़

डिपॉजिटरी के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2025 की शुरुआत से अब तक FPI कुल ₹83,245 करोड़ की निकासी कर चुके हैं। हालांकि, इससे पहले अप्रैल, मई और जून महीने में विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में निवेश किया था। वहीं इसके पहले की शुरुआत में यानी जनवरी, फरवरी और मार्च में उन्होंने भारी निकासी की थी।

जुलाई 2025 में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने भारतीय शेयर बाजार से अब तक करीब ₹5,524 करोड़ की रकम निकाल ली है। इससे पहले लगातार तीन महीनों तक ये निवेशक भारतीय बाजार में पैसा लगा रहे थे, लेकिन इस महीने उनका रुख बदल गया है।

Foreign investors

जुलाई में विदेशी निवेशकों का भरोसा डगमगाया( Pic Credit: iStock)

क्यों निकाला पैसा?

विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका और भारत के बीच व्यापार को लेकर चल रहे तनाव और कंपनियों के मिले-जुले तिमाही नतीजों की वजह से FPI थोड़ा सतर्क हो गए हैं। मॉर्निंगस्टार इन्वेस्टमेंट रिसर्च इंडिया के हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि अगर दोनों देशों के बीच व्यापार विवाद सुलझता है और कंपनियों की कमाई में सुधार आता है, तो FPI दोबारा निवेश शुरू कर सकते हैं।

End of Feed