Foreign Exchange Reserves of India: 654.271 अरब डॉलर हो गया भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, 30.5 करोड़ डॉलर का हुआ इजाफा

Foreign Reserves of India: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 14 मार्च को समाप्त होने वाले हफ्ते में 305 मिलियन डॉलर (30.5 करोड़ डॉलर) बढ़कर 654.271 अरब डॉलर हो गया है। यह जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से दी गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा
  • हो गया 654.271 अरब डॉलर
  • 30.5 करोड़ डॉलर का हुआ इजाफा

Foreign Exchange Reserves of India: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 14 मार्च को समाप्त होने वाले हफ्ते में 305 मिलियन डॉलर (30.5 करोड़ डॉलर) बढ़कर 654.271 अरब डॉलर हो गया है। यह जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से दी गई है। इससे पिछले हफ्ते देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7 मार्च को समाप्त होने वाले हफ्ते में 15.267 अरब डॉलर बढ़ा था। इस बढ़ोतरी के बाद यह 653.966 अरब डॉलर हो गया था। विदेशी मुद्रा भंडार को लेकर यह दो वर्षों में सबसे बड़ी बढ़त दर्ज की गई।

Foreign Exchange Reserves of India

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा

ये भी पढ़ें -

End of Feed