Reliance Share: 10 साल में पहली बार Reliance का शेयर कराने जा रहा नुकसान, निराश हैं निवेशक, नहीं चला Bonus Share का जादू

Reliance Industries Share Price: बीएसई एनालिटिक्स (17 दिसंबर तक के डेटा) के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों ने 2024 में आई अपनी सारी बढ़त खो दी है। 2024 में शेयर में 3.85 फीसदी की गिरावट आई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों ने 8 जुलाई, 2024 को 1,608.95 रुपये का नया ऑल टाइम छुआ था।

KEY HIGHLIGHTS
  • निगेटिव नोट पर रिलायंस
  • 2024 में करा सकता है नुकसान
  • 10 साल में होगा पहली बार

Reliance Industries Share Price: मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 2024 में अपने निवेशकों को निराश किया है। भारत की सबसे अधिक मार्केट कैपिटल वाली कंपनी का शेयर साल 2024 को निगेटिव रिटर्न के साथ समाप्त करने की कगार पर है। हालांकि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अक्टूबर के महीने में बोनस शेयर जारी किए, लेकिन इसके शेयरहोल्डर मुश्किल में फंस गए हैं। अगर रिलायंस 2024 का अंत निगेटिव रिटर्न के साथ करती है तो यह 10 साल में पहली बार होगा जब मुकेश अंबानी की कंपनी का शेयर निगेटिव रिटर्न के साथ साल का अंत करे।

Reliance Industries Share Price

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर ने 2024 में कराया नुकसान

ये भी पढ़ें -

End of Feed