Exclusive: इनकम टैक्स पर मेरी सीमाएं, मैं भी ज्यादा छूट देना चाहती हूं, पर.... टाइम्स नाउ नवभारत से बोलीं वित्त मंत्री

संसद में अपना 7वां बजट पेश करने के बाद आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टाइम्स नाउ नवभारत से खास बातचीत की। वित्त मंत्री ने कहा कि मिडिल क्लास को मैं भी राहत देना चाहती हूं लेकिन मेरी भी अपनी सीमाएं हैं। इस दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2024 में मिडिल क्लास, GST और मिडिल क्लास, टैक्स स्लैब में बदलाव जैसे प्रमुख मुद्दों पर अपने विचार रखे।

FM Nirmala Sitharaman Interview: तीसरी बार सत्ता में आने के बाद पहली बार मोदी सरकार द्वारा 23 जुलाई 2024 को पूर्ण बजट पेश किया गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार 7वीं बार संसद में बजट पेश कर इतिहास बना दिया। बजट पेश करने के बाद आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर इन चीफ नाविका कुमार के साथ खास बातचीत की। इस दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2024 में मिडिल क्लास, GST और मिडिल क्लास, टैक्स स्लैब में बदलाव जैसे प्रमुख मुद्दों पर अपने विचार रखे। आइये टाइम्स नाउ नवभारत वित्त मंत्री की इस खास बातचीत पर नजर डालते हैं।

FM Nirmala Sitharaman Interview

इनकम टैक्स पर मेरी सीमाएं, मैं भी ज्यादा छूट देना चाहती हूं, पर.... टाइम्स नाउ नवभारत से बोलीं वित्त मंत्री

इनकम टैक्स पर क्यों नहीं मिली ज्यादा छूट

बजट को लेकर मिडिल क्लास के बीच काफी सवाल हैं। टाइम्स नाउ नवभारत से बातचीत के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि मैं मिडिल क्लास को राहत देना चाहती हूं लेकिन मेरी भी सीमाएं हैं। टैक्स रेट कम करके मैं भी राहत देना चाहती हूं और इसीलिए मानक कटौती दर को 50,000 से बढ़ाकर 75,000 रुपये किया गया है। टैक्स रेट बढ़ाने से हाई इनकम क्लास पर भी टैक्स की जिम्मेदारी बढ़ती है। टैक्स रेट कम करने के उद्देश्य के साथ ही नई टैक्स रिजीम को लागू किया गया और ओल्ड टैक्स रिजीम के मुकाबले इसमें टैक्स रेट कम हैं।

End of Feed