Fineotex Chemical: ये केमिकल कंपनी देने जा रही डिविडेंड, दिग्गज निवेशक आशीष काचोलिया का है निवेश, कब है रिकॉर्ड डेट

Fineotex Chemical, Ashish Kacholia investment: फाइनोटेक्स केमिकल ने 20% अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है। जो प्रति शेयर Rs. 0.40 का डिविडेंड (Rs. 2 के फेस वैल्यू पर) होगा। यह डिविडेंड कंपनी के बोर्ड द्वारा Q3 FY2025 परिणामों के हिस्से के रूप में घोषित किया गया।

Fineotex Chemical: केमिकल बनाने वाली कंपनी फाइनोटेक्स केमिकल लिमिटेड (FCL) ने दिसंबर 2024 तिमाही के अपने Q3 परिणामों की घोषणा कर दी है। इसमें महारथी निवेशक आशीष काचोलिया का भी निवेश है। कंपनी ने इसके साथ 20% अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है। जो प्रति शेयर Rs. 0.40 का डिविडेंड (Rs. 2 के फेस वैल्यू पर) होगा। यह डिविडेंड कंपनी के बोर्ड द्वारा Q3 FY2025 परिणामों के हिस्से के रूप में घोषित किया गया। कंपनी ने यह भी बताया कि डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 18 फरवरी 2025 है और डिविडेंड 14 मार्च 2025 से पहले दिया जाएगा।

Ashish Kacholia Portfolio stock

आशीष काचोलिया के निवेश वाले स्टॉक पर 20% का अंतरिम डिविडेंड।

Q3 FY2025 परिणाम: FMCG डिमांड में कमी लेकिन हुआ मुनाफा

दिसंबर 2024 तिमाही में, फाइनोटेक्स केमिकल ने Rs. 27.83 करोड़ का समेकित शुद्ध लाभ रिपोर्ट किया। कंपनी की कुल आय Rs. 130.91 करोड़ रही, जो पिछले साल की समान तिमाही से 9% कम है। आय में कमी का कारण FMCG क्षेत्र में धीमी मांग को बताया गया। हालांकि, कंपनी का ऑपरेटिंग EBITDA Rs. 34.29 करोड़ रहा, जबकि ऑपरेटिंग EBITDA मार्जिन 27.2% था। FY2025 की पहली 9 महीनों (अप्रैल से दिसंबर) में कंपनी ने Rs. 89.08 करोड़ का PAT रिपोर्ट किया।

End of Feed