Tata Motors Share: ट्रम्प कै टैरिफ से घबराकर जगुआर लैंड रोवर ने रोकी US के लिए शिपमेंट, 10% लुढ़क गया टाटा मोटर्स का शेयर

Tata Motors Share Price: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में जो भारी गिरावट आई है, उसमें सेंसेक्स के 30 शेयरों में से सबसे अधिक टाटा मोटर्स लुढ़का है। टाटा मोटर्स का शेयर 10 फीसदी लुढ़का है। BSE पर टाटा मोटर्स का शेयर 613.85 रु के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले 552.50 रु पर खुला है, जबकि सवा 10 बजे 62.20 रु या 10.13 फीसदी की गिरावट के साथ 551.65 रु पर है।

KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा मोटर्स का शेयर गिरा
  • 10 फीसदी की आई गिरावट
  • ट्रम्प के टैरिफ का असर

Tata Motors Share Price: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में जो भारी गिरावट आई है, उसमें सेंसेक्स के 30 शेयरों में से सबसे अधिक टाटा मोटर्स लुढ़का है। टाटा मोटर्स का शेयर 10 फीसदी लुढ़का है। BSE पर टाटा मोटर्स का शेयर 613.85 रु के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले 552.50 रु पर खुला है, जबकि सवा 10 बजे 62.20 रु या 10.13 फीसदी की गिरावट के साथ 551.65 रु पर है। टाटा मोटर्स की यूके स्थित सब्सिडियरी कंपनी जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) ने अप्रैल के लिए अमेरिका को शिपमेंट में अस्थायी रोक लगा दी है। यह कदम ट्रम्प प्रशासन द्वारा हाल ही में इम्पोर्ट किए गए वाहनों पर 25% टैरिफ लगाए जाने के जवाब में उठाया गया है। इसी से टाटा मोटर्स का शेयर प्रभावित होकर 10 फीसदी फिसल गया है।

Tata Motors Share Price

टाटा मोटर्स का शेयर गिरा

ये भी पढ़ें -

End of Feed