FD बेहतर या Debt Mutual Fund? निवेश से पहले जानें रिटर्न, रिस्क और टैक्स का फर्क

अगर आप अपने पैसे को निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो सही निवेश माध्यम का चयन बहुत जरूरी है। ऐसा कर आप अपने निवेश को सुरक्षित रखने के साथ बेहतर रिटर्न ले पाएंगे ।

निवेश पर जोखिम नहीं लेने वाले निवेशकों के लिए बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक बेस्ट इन्वेस्टमेंट विकल्प है। ऐसा इसलिए कि इसमें 5 लाख रुपये तक के निवेश पर बीमा सुरक्षा मिलती है और मैच्योरिटी पर तय रिटर्न मिलता है। हालांकि, ब्याज कम होने से रिटर्न का नुकसान होता है। इसलिए अब नए निवेश डेट म्यूचुअल फंड की ओर रुख कर रहे हैं। अगर आप भी अपने पैसे को बैंक एफडी की जगह डेट म्यूचुअल फंड में निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं तो निवेश से पहले जानें रिटर्न, रिस्क और टैक्स का फर्क जरूर जान लें।

FD Vs Debut Mutual Fund

फिक्स्ड डिपॉजिट बनाम डेट म्यूचुअल फंड

डेट म्यूचुअल फंड क्या है?

डेट म्यूचुअल फंड निवेशकों से पैसा इकट्ठा करता है और उसे सरकारी सिक्योरिटीज, कॉर्पोरेट बॉन्ड, ट्रेजरी बिल और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स जैसे फिक्स्ड-इनकम वाले इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करता है। FD के उलट, इसमें रिटर्न फिक्स्ड नहीं होता। यह इस बात पर निर्भर करता है कि संबंधित बॉन्ड कैसा प्रदर्शन करते हैं और ब्याज दरों में क्या बदलाव होते हैं। डेट फंड कई तरह के होते हैं, जैसे लिक्विड फंड, शॉर्ट-ड्यूरेशन फंड और कॉर्पोरेट बॉन्ड फंड। हर एक का रिस्क-रिटर्न प्रोफाइल अलग-अलग होता है।

End of Feed