Ex-Dividend Shares Next Week: अगले कारोबारी हफ्ते में कई कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड हो जाएंगे। एक्स डिविडेंड का मतलब है कि इस दिन के बाद स्टॉक खरीदने वाले निवेशकों को डिविडेंड का भुगतान नहीं किया जाएगा। बता दें कि अगले हफ्ते नेस्ले इंडिया, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी), इरकॉन इंटरनेशनल और कई अन्य कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे। आगे जानिए इन सभी शेयरों की एक्स-डिविडेंड डेट।
कई कंपनियों देंगी डिविडेंड
ये भी पढ़ें -
12 फरवरी को इन कंपनियों के शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड
कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड, इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड और टोरेंट फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड के शेयर 12 फरवरी को एक्स-डिविडेंड होंगे। इनमें कोचीन शिपयार्ड ने 3.5 रु, इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड ने 2 रु और टोरेंट फार्मास्यूटिकल्स 22 रु का डिविडेंड देने का ऐलान किया है।
13 फरवरी को इन कंपनियों के शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड
गल्फ ऑयल ल्यूब्रिकेंट्स और डॉ. लाल पैथलैब्स के शेयर 13 फरवरी को एक्स-डिविडेंड होंगे। इनमें गल्फ ऑयल ल्यूब्रिकेंट्स ने 16 रु और डॉ. लाल पैथलैब्स लिमिटेड ने 12 रु के डिविडेंड का ऐलान किया है।
14 फरवरी को इन कंपनियों के शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड
प्रॉक्टर एंड गैंबल हेल्थ का शेयर 14 फरवरी को एक्स-डिविडेंड होगा। ये 150 रु के स्पेशल डिविडेंड और 50 रु के अंतरिम डिविडेंड का भुगतान करेगी।
15 फरवरी को इन कंपनियों के शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड
नेस्ले इंडिया और पावर ग्रिड के शेयर 15 फरवरी को एक्स-डिविडेंड होंगे। इनमें नेस्ले इंडिया 7 रु के डिविडेंड की पेमेंट करेगी। वहीं पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया 4.5 रु का अंतरिम डिविडेंड देगी।
16 फरवरी को इन कंपनियों के शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड
जिन कंपनियों के शेयर 16 फरवरी को एक्स-डिविडेंड होंगे, उनमें इरकॉन इंटरनेशनल, मणप्पुरम फाइनेंस और ओएनजीसी शामिल हैं। इनमें इरकॉन 1.8 रु, मणप्पुरम फाइनेंस ने 0.9 रु और ओएनजीसी 4 रु का डिविडेंड देगी।
