Petrol Diesel Prices: कमीशन बढ़ा, फिर भी 6 राज्यों में 4.5 रुपये प्रति लीटर तक कम होंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें

Petrol Diesel Prices: सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल पंप डीलर का कमीशन बढ़ा दिया लेकिन राज्य के भीतर माल ढुलाई को युक्तिसंगत बनाने की वजह से 6 राज्यों में पेट्रोल डीजल की कीमतों में 2.02 रुपये से लेकर 4.5 रुपये प्रति लीटर की कमी हो सकती है। साथ ही पेट्रोल पंप पर काम करने वाले 10 लाख कर्मचारियों कमीशन बढ़ाये जाने से फायदा होगा।

Petrol Diesel Prices: सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल पंप डीलर का कमीशन बढ़ा दिया है। मंगलवार को इसकी घोषणा की गई। हालांकि, डीलर का कमीशन बढ़ने के बावजूद ईंधन की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा। इसके उलट, राज्य के भीतर माल ढुलाई को युक्तिसंगत बनाने के कारण ओडिशा, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें घटेंगी। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड और मिजोरम में भी कई जगहों पर कीमतों में कमी आएगी। पेट्रोल की बिक्री पर कमीशन 65 पैसे प्रति लीटर और डीजल पर 44 पैसे प्रति लीटर बढ़ाया गया है। इसके साथ ही, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों ने राज्यों के भीतर शुल्क को भी तर्कसंगत बनाया है। इससे कुछ हिस्सों में दरों में 4.5 रुपये प्रति लीटर तक की कमी हो सकती है। इसके साथ ही पेट्रोल पंप डीलरों और देश भर के 83,000 से अधिक पेट्रोल पंप पर काम करने वाले करीब 10 लाख कर्मचारियों को लाभ होगा।

Petrol Diesel Prices, Commission on petrol, commission on diesel

कई राज्यों में सस्ती होंगे पेट्रोल डीजल

कमीशन में आठ साल में पहला संशोधन

सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने 29 अक्टूबर को डीलरों को पत्र लिखकर सभी श्रेणियों में डीलर मार्जिन बढ़ाये जाने की सूचना दी। कंपनी ने लिखा है कि प्रति माह 170 रुपये प्रति किलोलीटर से कम बिक्री करने वाली खुदरा दुकानों की मुश्किलों को कम करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसको देखते हुए पेट्रोल के लिए करीब 65 पैसे प्रति लीटर और डीजल के मामले मे 44 पैसे प्रति लीटर डीलर मार्जिन बढ़ाने का निर्णय किया गया है। डीलरों को दिए जाने वाले कमीशन में करीब आठ साल में यह पहला संशोधन है।

End of Feed