Swadesh Samruddhi Summit: ईटी नाउ स्वदेश की तीसरी वर्षगांठ, भारत के निवेश भविष्य पर बिजनेस लीडर्स रखेंगे अपने विचार

Swadesh Samruddhi Summit: भारत के लीडिंग हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल ईटी नाउ स्वदेश (ET Now Swadesh) के तीन साल पूरे हो गए हैं। इस उपलक्ष्य में 04 अक्टूबर 2024 को BSE इंटरनेशनल कन्वेंशन हॉल मुंबई में ‘स्वदेश समृद्धि समिट’ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें नामचीन बिजनेस और कारपोरेट लीडर्स भारत के निवेश भविष्य को लेकर अपने विचार रखेंगे।

Swadesh Samruddhi Summit: भारत के लीडिंग हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल ईटी नाउ स्वदेश (ET Now Swadesh) ने अपनी तीसरी वर्षगांठ मना रहा है। ‘बढ़ो देश के साथ’ मिशन के साथ शुरू किए गए इस चैनल ने खुद को सबसे तेजी से बढ़ते हिंदी बिजनेस न्यूज प्लेटफॉर्म के तौर पर स्थापित किया है। यह व्यूअर्स और इंवेस्टर्स के लिए फाइनेंशियल सशक्तिकरण और प्रगति की क्रांति का नेतृत्व कर रहा है और उनकी वृद्धि को भारत की सफलता की कहानी में पिरो रहा है। भारतीयों को ‘भारत के साथ बढ़ो’ के लिए सशक्त बनाने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए चैनल 04 अक्तूबर 2024 को BSE इंटरनेशनल कन्वेंशन हॉल मुंबई में होने वाली एक बड़ी पहल ‘स्वदेश समृद्धि समिट’ के साथ तीसरी वर्षगांठ मना रहा है।

Swadesh Samruddhi Summit, ET NOW Swadesh 3rd Anniversary

ईटी नाउ स्वदेश की तीसरी वर्षगांठ के मौके पर स्वदेश समृद्धि समिट

ये बिजनेस लीडर्स होंगे चीफ गेस्ट

'निवेश से खुशहाली' थीम वाले इस समिट में उद्योग जगत के दिग्गजों के साथ आकर्षक फायरसाइड चैट और पैनल डिस्कशन की एक सीरीज होगी, जिसमें जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के चेयरमैन केवी कामथ, एचडीएफसी लाइफ के चेयरमैन, नन-एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर केकी मिस्त्री, भारतीय स्टेट बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर राणा आशुतोष कुमार सिंह, रेमंड लिमिटेड के ग्रुप सीएफओ अमित अग्रवाल, कैपरी ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड के एमडी और सीईओ राजेश शर्मा, HDFC एएमसी के एमडी और सीईओ नवनीत मुनोत, कोटक एएमसी के एमडी नीलेश शाह, मिराए एसेट म्यूचुअल फंड के सीईओ स्वरूप मोहंती और क्वांट म्यूचुअल फंड के सीईओ संदीप टंडन शामिल होंगे। प्रतिष्ठित लीडर्स सिस्टमेटिक इंवेस्टमेंट प्लानिंग (SIP) के महत्व, बाजार की अस्थिरता प्रबंधन, वित्तीय लक्ष्यों को प्राप्त करने और न्यू इंडिया द्वारा प्रस्तुत गतिशील अवसरों की खोज पर जोर देंगे। इस बात पर प्रकाश डालेंगे कि कैसे बिजनेस, इंडस्ट्री और निवेशक भारत की प्रगति में योगदान दे सकते हैं और इससे लाभ उठा सकते हैं।

End of Feed