ET NOW स्वदेश ने ‘गोल्ड महाकुंभ’ की घोषणा की, गोल्ड निवेश पर मास्टरक्लास में इंडस्ट्री एक्सपर्ट देंगे टिप्स

ET NOW Swadesh Gold Mahakumbh: चार घंटे के गोल्ड महाकुंभ में इंडस्ट्री के 20 दिग्गज, गोल्ड मार्केट एनालिस्ट, ट्रेड एक्सपर्ट, फंड मैनेजर शामिल होंगे, जो सोने के ट्रेंड्स और डिमांड, निवेश के अवसर, क्रूशियल एसेट क्लास के रूप में इसकी भूमिका और अन्य विषयों पर एक्सपर्ट इनसाइट्स बताएंगे।

ET NOW Swadesh Gold Mahakumbh: त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ ही, हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल ईटी नाउ स्वदेश ने ‘गोल्ड महाकुंभ’ की घोषणा कर दी है। गोल्ड महाकुंभ सोने और चांदी में निवेश पर एकदम अलग इनसाइट्स और विशेषज्ञता प्रदान करने वाली एक विशेष पहल है। 14 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलने वाले चार घंटे के मेगा इवेंट में इंडस्ट्री के 20 दिग्गज, गोल्ड मार्केट एनालिस्ट, ट्रेड एक्सपर्ट, फंड मैनेजर शामिल होंगे, जो सोने के ट्रेंड्स और डिमांड, निवेश के अवसर, क्रूशियल एसेट क्लास के रूप में इसकी भूमिका और अन्य विषयों पर एक्सपर्ट इनसाइट्स प्रदान करेंगे। वे सोने के आभूषण खरीदने की जटिलताओं, उभरते मार्केट ट्रेंड्स, सोने की कीमतों, सोने के एफएंडओ ट्रेडिंग और सोने पर टैक्स के बारे में गहन चर्चा करेंगे, इसके अलावा गोल्ड मार्केट के हर पहलू के बारे में व्यापक जानकारी प्रदान करेंगे।

ET NOW Swadesh Gold Mahakumbh

ET NOW Swadesh Gold Mahakumbh

गोल्ड महाकुंभ पहल को ईटी नाउ और ईटी नाउ स्वदेश के इडिटर इन चीफ निकुंज डालमिया लीड कर रहे हैं और इसमें विश्वमोहन कुमार, कविता थपलियाल, डिम्पी कालरा, अभिषेक सत्य व्रतम और प्रशांत पांडे सहित अनुभवी फाइनेंस और बिजनेस पत्रकारों की एक टीम का समर्थन है।

End of Feed