ET Now Global Business Summit 2024: इलेक्ट्रिक ड्रोन टैक्सी में विश्वगुरू बन सकता है भारत, जोबी एविएशन फाउंडर ने बताया भविष्य अनंत

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 10, 2024, 07:48 PM IST

ET Now Global Business Summit 2024: टाइम्स ग्रुप की ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट 2024 में जोबी एविएशन के फाउंडर और सीईओ जोबेन बेवर्ट ने इलेक्ट्रिक ड्रोन टैक्सी पर बात की। उन्होंने कहा कि इस सेक्टर में भारत दुनिया को लीड करने की क्षमता रखता है।

ET Now Global Business Summit 2024: टाइम्स ग्रुप की ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट में मिथ्स, मोबिलिटी और मेट्रोपोलिस पर विस्तार से बातचीत की गई। इस मुद्दे पर पैनल में जोबी एविएशन के फाउंडर और सीईओ जोबेन बेवर्ट ने खुलकर अपनी राय दी है। इन्होंने इस समिट में सबसे पहलेइलेक्ट्रिक एयर टैक्सी की बात की जो मोबिलिटी का भविष्य बनने वाली हैं। उन्होंने बताया कि ये बिना शोर किए उड़ती हैं और इसकी सेफ्टी भी बहुत बेहतर है। सिर्फ एक बटन दबाकर आप इलेक्ट्रॉनिक सिटी से बेंगलुरु एयरपोर्ट चंद मिनटों में पहुंच सकते हैं जिससे ट्रैफिक का झंझट खत्म हो जाएगा।

JoeBen

सिर्फ एक बटन दबाकर आप इलेक्ट्रॉनिक सिटी से बेंगलुरु एयरपोर्ट चंद मिनटों में पहुंच सकते हैं।

भारत की ग्रोथ 4 गुना

जोबेन बेवर्ट ने कहा कि बाकी दुनिया के मुकाबले भारतीय मार्केट में ग्रोथ की रफ्तार चार गुना है, ऐसे में ड्रोन टैक्सी के लिए भारत दुनिया के लिए एक लीडर बन सकता है। जोबी एविएशन इसी राह में भारत का सबसे बड़ा साथी बन सकता है। उन्होंने बताया कि ये एक्सपीरियंस जादुई होता है और आपको अब कहीं पहुंचने के लिए बिल्कुल भी इंतजार करने की जरूरत नहीं है। ये ड्रोन टैक्सी ना सिर्फ प्रदूषण मुक्त हैं, बल्कि बहुत किफायती भी आने वाले समय में हो जाएंगी।

End of Feed