बिकवाली के तूफान में भी नहीं हिले Energy Stocks, 3% तक उछले, क्यों आई रैली?

Energy Stocks में सोमवार को जोरदार तेजी देखने को मिली है। जबकि, इस दौरान पूरे शेयर बाजार में भारी बिकवाली हावी है। खासतौर पर Adani Power, Tata Power और JSW Power जैसे स्टॉक्स में बड़ी तेजी है।

Energy Stocks Rally: ग्लोबल अनिश्चितता और बिकवाली के दबाव के बीच जहां व्यापक बाजार दबाव में दिखा, वहीं एनर्जी सेक्टर के चुनिंदा स्टॉक्स ने मजबूती का प्रदर्शन किया। शेयर बाजार में सोमवार को चौतरफा बिकवाली हुई। लेकिन इस दबाव के बाद भी Adani Power, Tata Power और JSW Energy में जोरदार उछाल देखने को मिला है।इन Energy Stocks ने पावर सेक्टर को सपोर्ट किया है, जिसकी वजह से इस सेक्टर के दूसरे स्टॉक्स में भी तेजी का माहौल है।

Energy Stocks

एनर्जी स्टॉक्स में जोरदार रैली

क्यों आई तेजी?

आज इन Energy Stocks में तेजी की सबसे बड़ी वजह बाजार में US-Iran Deal को लेकर हुई बातचीत की नाकामी है। इसकी वजह से कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर से ऊपर चले गए हैं। इन बिजली बनाने वाली कंपनियों में निवेशकों ने अपेक्षाकृत सेफ थीम की तरह खरीद की है, क्योंकि गर्मी बढ़ने के साथ बिजली मांग मजबूत रहने की उम्मीद और सरकार की ओर से पर्याप्त कोयला स्टॉक होने का संकेत भी सेंटीमेंट को सपोर्ट कर रहा था। यानी यह तेजी मुख्य रूप से सेक्टर रोटेशन और डिमांड-आउटलुक पर आधारित लगती है, न कि केवल किसी एक कंपनी-विशेष खबर पर।

End of Feed