इस दशहरे पैसों से जुड़ी 6 बुरी आदतों का करें दहन, हर महीने बजट बिगड़ने से बचेगा!

दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार है। इस मौके पर पैसों से जुड़ी कुछ गलत आदतों को छोड़कर आप अपनी आर्थिक स्थिति सुधार सकते हैं। जानिए ऐसी 6 आदतें, जो हर महीने आपका बजट बिगाड़ सकती हैं।

दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस बार 20 अक्टूबर को मनाए जाने वाले दशहरे पर आप अपनी उन आदतों को छोड़ने का संकल्प ले सकते हैं, जो आपकी आर्थिक तरक्की में बाधा बन रही हैं। वित्तीय जानकारों के मुताबिक, मजबूत आर्थिक स्थिति बनाने के लिए सिर्फ कमाई बढ़ाना ही काफी नहीं है। खर्चों को नियंत्रित करना, नियमित बचत करना और सोच-समझकर निवेश करना भी उतना ही जरूरी है।

Indian Money

पैसों से जुड़ी 6 आदतें अभी बदलें

1. बिना बजट बनाए खरीदारी करना

त्योहारों के दौरान ऑनलाइन और ऑफलाइन बाजारों में कई तरह के डिस्काउंट और ऑफर मिलते हैं। ऐसे में लोग कई बार केवल छूट देखकर गैरजरूरी सामान खरीद लेते हैं। इससे महीने का बजट बिगड़ सकता है। इसलिए खरीदारी करने से पहले अपना बजट तय करें और जरूरी चीजों को प्राथमिकता दें। याद रखें, छूट तभी फायदेमंद है, जब आपको उस सामान की जरूरत भी हो।

End of Feed