DOMS IPO: खुलने से पहले ही इस IPO की धूम, 200 रुपये के प्रीमियम पर पहुंचा शेयर

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Dec 5, 2023, 09:44 AM IST

DOMS Industries IPO: निवेशक इस इश्यू में 15 दिसंबर 2023 तक बोली लगा सकेंगे। कंपनी अपने इश्यू के जरिए 1200 करोड़ रुपये जुटाने का प्लान कर रही है।

DOMS Industries IPO: क्या आप भी किसी IPO में पैसे लगाने की सोच रहे हैं। यदि हां तो अगले हफ्ते एक और IPO खुलने जा रहा है। 13 दिसंबर से DOMS इंडस्ट्रीज लिमिटेड का IPO निवेशकों के लिए खुल रहा है। निवेशक इस इश्यू में 15 दिसंबर 2023 तक बोली लगा सकेंगे। कंपनी अपने इश्यू के जरिए 1200 करोड़ रुपये जुटाने का प्लान कर रही है। हालांकि, DOMS इंडस्ट्रीज IPO का प्राइस बैंड अभी तय नहीं हुआ है। जैसे ही लिस्टिंग की तारीख करीब आएगी प्राइस बैंड का खुलासा भी हो जाएगा।

DOMS IPO:  खुलने से पहले ही इस IPO की धूम, 200 रुपये के प्रीमियम पर पहुंचा शेयर

पहला मेनबोर्ड IPO

DOMS इंडस्ट्रीज लिमिटेड का IPO 13 दिसंबर 2023 को इतिहास बनाने जा रहा है। चूंकि, 1 दिसंबर 2023 से T+3 लिस्टिंग अनिवार्य हो गई है। ऐसे में DOMS इंडस्ट्रीज IPO पहला मेनबोर्ड IPO होगा जो प्रायमरी मार्केट में धूम मचाने वाला है। इस बीच, DOMS इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर ग्रे मार्केट में उपलब्ध हो गए हैं। बाजार जानकारों के अनुसार, डोम्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर आज ग्रे मार्केट में ₹200 के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं।

End of Feed