Dollar Vs Rupee: रुपये में गिरावट थमी, डॉलर के मुकाबले आज इतने पैसे चढ़ा, जानें ताजा भाव

भारतीय रुपये में गिरावट आज थमी है। ईरान और अमेरिका में युद्ध खत्म होने की उम्मीद बढ़ने से आने वाले दिनों में रुपये में रिकवरी आने की पूरी उम्मीद है।

Dollar Vs Rupee: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आज रुपये में मजबूती लौटी है। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सात पैसे चढ़कर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.69 पर ट्रेडकर रहा है। शेयर बाजार में भी आज उतार-चढ़ाव जारी है। करेंसी एक्सपर्ट का कहना है कि घरेलू शेयर बाजारों में पूंजी निकासी और अमेरिका-ईरान समझौते की उम्मीदें कमजोर पड़ने से घरेलू मुद्रा पर दबाव कायम है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि पश्चिम एशिया में लंबा खिंचता संकट भारत के लिए चिंता का विषय बना हुआ है क्योंकि देश ऊर्जा आयात पर काफी निर्भर है।

Dollar vs Rupee

रुपया बनाम डॉलर

बुधवार को 40 पैसे टूट गया था रुपया

रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 40 पैसे टूटकर 95.76 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.70 प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती कारोबार में 95.69 प्रति डॉलर तक पहुंचा जो पिछले बंद भाव के मुकाबले सात पैसे की बढ़त दर्शाता है। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.47 पर रहा।

End of Feed