Dollar vs Rupee: डॉलर के मुकाबले रुपया और लुढ़का, पहुंचा ऑल टाइम निचले स्तर पर, अब 1 डॉलर की कीमत इतनी

Rupee vs Dollar: लगातार चौथे कारोबारी सत्र में रुपये में गिरावट हुई। रुपया दो पैसे और टूटकर नए सर्वकालिक निचले स्तर 84.39 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

Rupee vs Dollar: अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपये में सोमवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट जारी रही और यह दो पैसे और टूटकर नए सर्वकालिक निचले स्तर 84.39 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। विदेशी कोषों की सतत निकासी और घरेलू शेयर बाजार में नरमी के रुख के कारण रुपये की धारणा प्रभावित हुई। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि जब तक डॉलर सूचकांक में नरमी नहीं आती या विदेशी कोषों की निकासी में कमी नहीं आती, तब तक रुपया दबाव में रहेगा।

Dollar vs Rupee

डॉलर के मुकाबले रुपया और लुढ़का

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.38 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 84.37 के उच्चस्तर और 84.39 के निचले स्तर के बीच रहने के बाद अंत में दो पैसे की गिरावट के साथ 84.39 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। शुक्रवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे की गिरावट के साथ 84.37 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। रुपया पिछले चार कारोबारी सत्रों में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 30 पैसे टूट चुका है।

End of Feed