बच्चों के भविष्य के लिए PPF में करते हैं निवेश? जानें बंपर रिटर्न पाने का सीक्रेट

आम निवेशकों के बीच पीपीएफ काफी पॉपुलर है। इसकी वजह मिलने वाला गारंटीड टैक्स फ्री रिटर्न है।

आम निवेशकों के बीच पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) भारत की सबसे लोकप्रिय लॉन्ग-टर्म सेविंग स्कीम में से एक है। बहुत सारे लोग इसमें अपने बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए निवेश करते हैं। पीपीएफ में निवेश का सबसे बड़ा फायदा है कि पूरा इनकम टैक्स-फ्री होता है। लेकिन एक सवाल अक्सर निवेशकों को उलझन में डाल देता है कि क्या PPF की ब्याज दर पूरे 15 साल के समय के लिए तय रहती है? बता दें कि पीपीएफ की ब्याज दर लॉक नहीं रहती है। PPF की ब्याज दर 15 साल के निवेश के समय के दौरान कई बार बदल सकती है।

Child investment plan

चाइल्ड इन्वेस्टमेंट प्लान

PPF पर ब्याज की गणना कैसे की जाती है?

पीपीएफ में जमा रकम पर ब्याज साल में एक बार जमा किया जाता है, लेकिन इसकी गणना हर महीने होती है। इसकी गणना हर महीने के पांचवें दिन के आखिर और महीने के आखिरी दिन के बीच आपके खाते में मौजूद सबसे कम बैलेंस के आधार पर की जाती है। इसका मतलब है कि आपके पैसे जमा करने का समय, आपको मिलने वाले ब्याज पर काफी असर डाल सकता है।

End of Feed