Upcoming Dividend: बोनस शेयर, डिविडेंड से बनेंगे कमाई के मौके! जुपिटर वैगन्स, केपी एनर्जी सहित ये स्टॉक इस हफ्ते करेंगे ट्रेड, देखें पूरी लिस्ट

Dividend Stocks:जुपिटर वैगन्स लिमिटेड, केपी एनर्जी लिमिटेड, और श्रद्धा प्राइम प्रोजेक्ट्स लिमिटेड सहित कई कंपनियां आने वाले सप्ताह में एक्स-डिविडेंड पर कारोबार कर रही हैं। एक्स डिविडेंड डेट रिकॉर्ड डेट से पहले आती है। यानी इस दिन शेयर बिना डिविडेंड लाभ के कारोबार करना शुरू करते हैं। आमतौर पर कस्टमर्स को रिकॉर्ड डेट से एक या दो दिन पहले शेयर खरीदना होता है।

Dividend Stocks: जुपिटर वैगन्स लिमिटेड, केपी एनर्जी लिमिटेड, श्रद्धा प्राइम प्रोजेक्ट्स लिमिटेड और ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड सहित कई प्रमुख कंपनियों के शेयर सोमवार, 7 अक्टूबर से एक्स डिविडेंट में कारोबार करेंगे। बीएसई के आंकड़ों के अनुसार, कुछ कंपनियों ने अन्य कॉर्पोरेट कार्रवाइयों की घोषणा की है, जैसे शेयरों का बोनस, स्टॉक स्प्लिट और अन्य कॉर्पोरेट घोषणाएं शामिल हैं।

Dividend Stocks: Jupiter Wagons, K.P. Energy

डिविडेंड स्टॉक्स।

What is ex-dividend date: एक्स-डिविडेंड क्या होता है?

एक्स डिविडेंड डेट वह डेट है जिसके बाद शेयर खरीदने पर निवेशकों को डिविडेंड का फायदा नहीं मिलेगा। ये रिकॉर्ड डेट से पहले आती है। यानी इस दिन शेयर बिना डिविडेंड लाभ के कारोबार करना शुरू करते हैं। आमतौर पर कस्टमर्स को रिकॉर्ड डेट से एक या दो दिन पहले शेयर खरीदना होता है। तभी उसका नाम रिकॉर्ड डेट के दिन योग्य शेयरधारकों की लिस्ट में आता है।

End of Feed