LIVE

Dhanteras 2024 Gold Purchase Time LIVE Updates: धनतेरस के मौके पर सोना 78000 के पार, चेक करें ताजा रेट, जानें क्या है खरीदने का शुभ मुहूर्त

आशीष कुशवाहाUpdated Oct 29, 2024, 18:40 IST

Dhanteras 2024 Gold Purchase Live, Gold Purchase Muhurat, Gold, Silver Laxmi Ganesh Buying, Muhurat Trading 2024 BSE and NSE Timing: धनतेरस का त्योहार दिवाली से दो दिन पहले आता है। इस दिन कहते हैं कि खरीदी गई कीमती वस्तु में 13 गुना ज्यादा बढ़ोतरी होती है। धनतेरस के दिन मुख्य रूप से सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। कल यानी 29 अक्टूबर को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में यदि आप भी धनतेरस के दिन सोने-चांदी की खरीदारी करना चाहते हैं तो इसकी कीमत जानना बहुत जरूरी है।

Dhanteras 2024 Gold Purchase Time LIVE Updates: धनतेरस के मौके पर सोना 78000 के पार, चेक करें ताजा रेट, जानें क्या है खरीदने का शुभ मुहूर्त
Dhanteras 2024 Gold Purchase Time LIVE Updates: धनतेरस के मौके पर सोना 78000 के पार, चेक करें ताजा रेट, जानें क्या है खरीदने का शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2024 Gold Purchase Time, Dhanteras Gold Laxmi Ganesh Buying Timing, Bombay Stock Exchange, National Stock Exchange, Muhurat Trading Diwali 2024: सोमवार को सोना-चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है। इससे दिवाली से पहले सोने-चांदी ने नया रिकॉर्ड हाई छू चुका है। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार, सोमवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 78505 रुपए पर पहुंच गया।

OCT 29, 2024 18:40 IST

धनतेरस पर शाम को क्या है सोने-चांदी का भाव

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार, शाम के रेट की बात करें तो सोने का रेट 78745 रुपये/10 ग्राम और चांदी का रेट 97873 रुपये/किलो पर आ गया है।
OCT 29, 2024 17:54 IST

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है:-(Gold, Silver Rate Today in Hindi)

OCT 29, 2024 17:32 IST

घर पर 10 मिनट में मिलेगा सोने-चांदी का सिक्का

बिगबास्केट से ग्राहक लक्ष्मी गणेश (999.9 शुद्धता) चांदी का सिक्का (10 ग्राम), तनिष्क 22 कैरेट सोने का सिक्का (1 ग्राम) और लक्ष्मी मोटिफ वाला तनिष्क 22 कैरेट सोने का सिक्का (1 ग्राम) खरीद सकते हैं। स्विगी ने एक विज्ञापन में कहा कि स्विगी पर आप सिक्के, बर्तन, गहने, मूर्ति और धनतेरस की सभी जरूरी चीजें 10 मिनट में प्राप्त कर सकते हैं।
OCT 29, 2024 16:51 IST

10 मिनट में ऐसे खरीदें सोने का सिक्का

बिगबास्केट ने इस त्योहारी सीजन में अपने ग्राहकों को सोने और चांदी के सिक्के उपलब्ध कराने के लिए तनिष्क के साथ साझेदारी की है। बिगबास्केट के अलावा ब्लिंकिट और स्विगी इंस्टामार्ट भी इस त्योहारी सीजन में 10 मिनट में सोने और चांदी के सिक्के डिलीवर कर रही हैं।
OCT 29, 2024 16:39 IST

10 रु में खरीदें सोना

धनतेरस (Dhanteras) के दिन सोना (Gold) खरीदना शुभ माना जाता है। इस मौके पर रिलायंस इंडस्ट्रीज की ज‍ियो फाइनेंशियल सर्विसेज (Jio Financial Services) नई स्कीम लाई है। इसके तहत मात्र 10 रुपये में सोना खरीद सकते हैं।
OCT 29, 2024 16:06 IST

कितने में मिल रहा सोने का सिक्का

मालाबार गोल्ड और डायमंड्स 24k (999) पर 2 ग्राम का सोने का सिक्का 17,089 रुपये में मिल रहा है। इसमें GST सहित अन्य चार्ज शामिल हैं। आप धनतेरस या दिवाली पर ये सिक्का खरीद सकते हैं।
OCT 29, 2024 15:30 IST

क्या है BIS, जो तय करती है सोने की शुद्धता का मानक

भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) भारत में राष्ट्रीय मानक निर्धारित करने वाली संस्था है। ये उपभोक्ता मामलों, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के तहत आती है। इसकी स्थापना सन 1986 में हुई थी।
OCT 29, 2024 15:17 IST

कौन सा सोना होता है सबसे शुद्ध

सोने की शुद्धता का सबसे ऊंचा मानक 24 कैरेट का होता है। इसमें 99.99 ग्राम सोना होता है। मगर इससे ज्वैलरी नहीं बन सकती है। इसलिए शेयर को मजबूत बनाने के लिए इसमें अन्य धातु मिलाई जाती है।
OCT 29, 2024 15:16 IST

असली-नकली गोल्ड की पहचान ऐसे करें

भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने ‘एक्स’ पोस्ट पर मंगलवार को धनतेरस पर हॉलमार्क को लेकर लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की। इससे लोग सोना-चांदी और ज्वैलरी खरीदते समय सावधानी बरत सकते हैं। बीआईएस ने कहा कि इस धनतेरस पर सोना खरीदने से पहले याद रखें कि हॉलमार्क शुद्धता और कीमत की गारंटी है।
OCT 29, 2024 14:08 IST

मिस कॉल से चेक करें सोने के रेट

गोल्ड और सिल्वर का प्राइस आप मिस कॉल से भी चेक कर सकते हैं। बता दें कि 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत जानने के लिए इस नंबर पर - 8955664433 - मिस्ड कॉल दें।
OCT 29, 2024 13:51 IST

धनतेरस पर कोलकाता में चांदी की कीमत

कोलकाता में आज चांदी की कीमत 101800 रु प्रति किलोग्राम है। 28-10-2024 को पिछले दिन का चांदी का भाव 101900 रु प्रति किलोग्राम था, जबकि 23-10-2024 को पिछले सप्ताह का चांदी का भाव 106000 रु प्रति किलोग्राम था।
OCT 29, 2024 13:27 IST

धनतेरस पर कोलकाता में सोने की कीमत


कोलकाता में आज सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए 79815 रु है। 28-10-2024 को पिछले दिन का सोने का भाव 10 ग्राम के लिए 80315 रु था और 23-10-2024 को पिछले सप्ताह का सोने का भाव 10 ग्राम के लिए 79655 रु था।
OCT 29, 2024 12:50 IST

मुंबई में धनतेरस पर चांदी का रेट

मुंबई में आज चांदी का भाव 100300 रु प्रति किलोग्राम है। पिछले दिन 28-10-2024 को चांदी का भाव 100400 रु प्रति किलोग्राम रहा, जबकि पिछले सप्ताह 23-10-2024 को चांदी का भाव 104500 रु प्रति किलोग्राम था।
OCT 29, 2024 12:16 IST

मुंबई में धनतेरस पर सोने की कीमत

मुंबई में आज सोने का भाव 10 ग्राम के लिए 79817 रु है। 28-10-2024 को पिछले दिन शहर में सोने का भाव 10 ग्राम के लिए 80317 रु था। पिछले सप्ताह 23-10-2024 को सोने का भाव 10 ग्राम के लिए 79657 रु था।
OCT 29, 2024 11:49 IST

चेन्नई में सोने-चांदी की कीमत

चेन्नई में आज सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए 79811 रुपये है। 28 अक्तूबर 2024 को पिछले दिन का सोने का भाव 10 ग्राम के लिए 80311 रुपये था और 23 अक्तूबर 2024 को पिछले सप्ताह का सोने का भाव 10 ग्राम के लिए 79651 रुपये था। वहीं चेन्नई में आज चांदी की कीमत 109600 रुपए प्रति किलोग्राम है। 28 अक्तूबर 2024 को पिछले दिन का चांदी का भाव 109700 रुपये प्रति किलोग्राम था जबकि 23 अक्तूबर 2024 को पिछले सप्ताह का चांदी का भाव 112800 रुपये प्रति किलोग्राम था।
OCT 29, 2024 11:15 IST

दिल्ली में चांदी की कीमत

आज दिल्ली में चांदी की कीमत 101000 प्रति किलोग्राम है। 28 अक्तूबर 2024 को पिछले दिन की चांदी की कीमत 101100 प्रति किलोग्राम थी, जबकि पिछले सप्ताह 23 अक्तूबर 2024 को चांदी की कीमत 105200 रुपये प्रति किलोग्राम थी।
OCT 29, 2024 10:51 IST

दिल्ली में सोने की कीमत

दिल्ली में आज सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए 79963 रुपये है। 28 अक्तूबर 2024 को पिछले दिन का सोने का भाव 10 ग्राम के लिए 80463 रुपये था और पिछले सप्ताह 23 अक्तूबर 2024 को सोने का भाव 10 ग्राम के लिए 79803 रुपये था।
OCT 29, 2024 10:18 IST

Dhanteras 2024 : धनतेरस पर कहां मिल रहा सस्ता सोना

आप 1001 रु में सोना खरीद सकते हैं। Paytm यूजर 1001 रुपये का सोना खरीद सकते हैं। पेटीएम ऐप पर आपको Buy Gold का ऑप्शन मिलेगा। वहां से सस्ते में डिजिटल सोना खरीद लें।
OCT 29, 2024 09:54 IST

Dhanteras 2024: धनतेरस पर खरीदेंगे सोना तो फ्यूचर में मिलेंगे कई फायदे

अगर आप धनतेरस पर सोना निवेश के लिए खरीदते हैं तो आपको फ्यूचर में कई फायदे मिल सकते हैं। इनमें सिक्योरिटी और मिलने वाला रिटर्न शामिल है। जरूरत के समय सोने पर लोन भी लिया जा सकता है।
OCT 29, 2024 09:36 IST

2023 में धनतेरस पर कितना सोना बिका था

2023 में धनतेरस पर भारत में लगभग 41 टन सोना बिका था। इसका कुल कारोबार लगभग 30,000 करोड़ का रहा था। यह उस दौरान देश भर में आए कारोबार में उछाल का हिस्सा था, जिसमें लगभग 400 टन चांदी के आभूषण और सिक्के भी बेचे गए थे।