नोएडा और ग्रेटर नोएडा समेत इन शहरों में बढ़ी घरों की डिमांड, मैजिकब्रिक्स ने सर्वे कर बताईं वजहें

Housing Sentiment Index: मैजिकब्रिक्स के लेटेस्ट हाउसिंग सेंटीमेंट इंडेक्स (HSI) के मुताबिक नोएडा और ग्रेटर नोएडा में घर खरीदने वालों की संख्या में तेजी आई। इसके अलावे गुरुग्राम, अहमदाबाद और हैदराबाद में भी घर खरीददारों की संख्या बढ़ी। जबकि दिल्ली में लोगों का रूझान कम हो गया।

Housing Sentiment Index: पूंजी वृद्धि की उम्मीदों और बढ़ते किराये के बीच घर खरीदने वालों की सेंटीमेंट मजबूत होती जा रही है। मैजिकब्रिक्स के लेटेस्ट हाउसिंग सेंटीमेंट इंडेक्स (HSI) से यह पता चला है। 2100 से अधिक ग्राहकों पर किये गये सर्वे की रिपोर्ट बताती है कि लोगों में घर खरीदने की भावना केवल 6 महीनों (अप्रैल बनाम सितंबर 2024) में 149 से बढ़कर 155 हो गई है।

Indian real estate, home buyers, Magicbricks

देश के कई शहरों में घरों की बढ़ी डिमांड

इन शहरों में बढ़ी घरों की डिमांड

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी निवेशकों की सेंटीमेंट उल्लेखनीय रूप से मजबूत रही है। दोनों ने 163 का उच्च HSI स्कोर दर्ज किया जबकि गुरुग्राम, अहमदाबाद और हैदराबाद जैसे शहर 160 के स्कोर के साथ करीब-करीब पीछे रहे। इसके विपरीत दिल्ली (HSI स्कोर 151), बेंगलुरु और मुंबई (HSI स्कोर 148) जैसे बाजारों में अपेक्षाकृत कम सेंटिमेंट देखी गई, जो संभवतः बढ़ती प्रोपर्टी की कीमतों के कारण थी।

End of Feed