8th Pay Commission से 3.5 फिटमेंट फैक्टर की मांग, जानिए सरकारी खजाने पर कितना पड़ेगा असर?

8वें वेतन आयोग पर चर्चाएं लगातार जोर पकड़ रही हैं। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, 8वें वेतन आयोग को अपनी प्रतिक्रियाएं जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 जून कर दी गई है।

देशभर में काम करने वाले लाखों केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स 8th Pay Commission लागू होने का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। नए पे कमीशन लागू होने से उनकी सैलरी और पेंशन में बड़ी बढ़ोतरी हो सकती हैं इसके लिए इस बार फिटमेंट फैक्टर 3.5 रखने की मांग की गई है। अगर केंद्र सरकार इस फिटमेंट फैक्टर को मान लेती है तो सरकारी खजाने पर कितना बोझ पड़ेगा? सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में कितनी बढ़ोतरी हो सकती है। आइए सबकुछ जानते हैं।

8th Pay Commission News

8वां वेतन आयोग

कितना बढ़ेगा सरकारी खजाने पर बोझ

कर्मचारियों की सैलरी राजस्व खर्च का एक बड़ा हिस्सा होता है। इसलिए वेतन आयोग की सिफारिशों का सरकार के वित्तीय हिसाब-किताब पर असर पड़ता है। उदाहरण के लिए, सातवें केंद्रीय वेतन आयोग ने सैलरी, भत्ते और पेंशन में 23.55 प्रतिशत की बढ़ोतरी की सिफारिश की थी, जिससे केंद्र सरकार पर हर साल 1.02 लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ा था। इसी तरह, अगर 8वें CPC के अनुसार सैलरी और पेंशन में 20-25 प्रतिशत की बढ़ोतरी होती है, तो केंद्र को हर साल 1.4 लाख करोड़ रुपये अतिरिक्त चाहिए होंगे। केंद्रीय बजट 2025-26 के अनुसार, 2025-26 के लिए केंद्र सरकार का सैलरी बिल लगभग 2.95 लाख करोड़ रुपये और पेंशन लगभग 2.74 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान है।

End of Feed