Delhi Lakshmi Yojana: 3 बच्चे हैं तो इन महिलाओं को हर महीने नहीं मिलेंगे 2,500 रुपये! जानें और क्या-क्या हैं नियम

दिल्ली सरकार की महिला सम्मान (लक्ष्मी) योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। हालांकि, कई शर्तों के कारण लाखों महिलाएं इस योजना से बाहर हो सकती हैं।

दिल्ली सरकार ने राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' (Delhi Lakshmi Yojana) को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल 1 अगस्त से शुरू होने जा रहा है और सरकार की योजना रक्षाबंधन के अवसर पर पात्र लाभार्थियों के खातों में पहली किस्त जारी करने की है। हालांकि, यह राशि दिल्ली की हर महिला को नहीं मिलेगी, क्योंकि सरकार ने इस योजना का लाभ उठाने के लिए कई सख्त मापदंड और 'नो-लिस्ट' (Exclusions) तय किए हैं।

Delhi Laxmi Yojana

3 बच्चे हैं तो इन महिलाओं को हर महीने नहीं मिलेंगे 2,500 रुपये!

योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जिनकी उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच है, वे कम से कम 10 वर्षों से दिल्ली की स्थायी निवासी हैं, और उनके परिवार की कुल वार्षिक आय ₹2.50 लाख से अधिक नहीं है। इसके अतिरिक्त, एक परिवार से केवल एक ही महिला इस योजना के लिए आवेदन कर सकती है, और यदि किसी घर में एक से अधिक पात्र महिलाएं हैं, तो सबसे अधिक उम्र वाली महिला को प्राथमिकता दी जाएगी।

End of Feed