केंद्रीय कर्मचारियों का DA बढ़कर हुआ 60%, जानें लेवल 1 से 18 तक किसकी कितनी बढ़ेगी सैलरी?

शनिवार को वित्त मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1 जनवरी, 2026 से केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए DA और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत बढ़ाने की मंजूरी दे दी है।

8th pay commission लागू होने से पहले केंद्र सरकार ने अपने लाखों कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA) में बढ़ोतरी का तोहफा दिया है। इस बार डीए में बढ़ोतरी का ऐलान देरी से हुआ है। कर्मचारी डीए बढ़ोतरी का ऐलाल काफी समय से कर रहे थे। हालांकि, शनिवार, 18 अप्रैल 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने डीए में 2% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी। इसका मतलब है कि DA अपनी मौजूदा दर 58% से बढ़कर 60% हो जाएगा। इसके अलावा, पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (DR) भी 58% से बढ़ाकर 60% कर दी गई है। यह घोषणा जनवरी 2026 से प्रभावी है और केंद्रीय कर्मचारियों तथा पेंशनभोगियों, दोनों को पिछली तारीख से बकाया राशि मिलेगी। आइए समझते हैं कि डीए बढ़कर 60% होने के बाद लेवल 1 से 18 तक के कर्मचारियों की सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी।

DA Hike News

डीए में बढ़ोतरी (AI Image)

जानें किसकी कितनी बढ़ेगी सैलरी?

पे लेवलबेसिक पेवर्तमान वेतन (58% DA)नया वेतन (60% DA)मासिक बढ़ोतरी
लेवल 1₹18,000₹28,440₹28,800₹360
लेवल 2₹19,900₹31,442₹31,840₹398
लेवल 3₹21,700₹34,286₹34,720₹434
लेवल 4₹25,500₹40,290₹40,800₹510
लेवल 5₹29,200₹46,136₹46,720₹584
लेवल 6₹35,400₹55,932₹56,640₹708
लेवल 7₹44,900₹70,942₹71,840₹898
लेवल 8₹47,600₹75,208₹76,160₹952
लेवल 9₹53,100₹83,898₹84,960₹1,062
लेवल 10₹56,100₹88,638₹89,760₹1,122
लेवल 11₹67,700₹1,06,966₹1,08,320₹1,354
लेवल 12₹78,800₹1,24,504₹1,26,080₹1,576
लेवल 13₹1,23,100₹1,94,498₹1,96,960₹2,462
लेवल 13A₹1,31,100₹2,07,138₹2,09,760₹2,622
लेवल 14₹1,44,200₹2,27,836₹2,30,720₹2,884
लेवल 15₹1,82,200₹2,87,876₹2,91,520₹3,644
लेवल 16₹2,05,400₹3,24,532₹3,28,640₹4,108
लेवल 17₹2,25,000₹3,55,500₹3,60,000₹4,500
लेवल 18₹2,50,000₹3,95,000₹4,00,000₹5,000

End of Feed