CTI ने राहुल गांधी को लिखा पत्र: 1 नवंबर की रामलीला मैदान महारैली टालें, दिवाली सीजन में 10000 करोड़ के व्यापार पर संकट

सीटीआई (CTI) ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर 1 नवंबर की महारैली को 10 नवंबर के बाद टालने की मांग की है, ताकि दिवाली-धनतेरस सीजन में 10 हजार करोड़ का व्यापार प्रभावित न हो।

देश की राजधानी दिल्ली के व्यापारियों और उद्यमियों के प्रमुख संगठन 'चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री' (CTI) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पत्र लिखकर 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित कांग्रेस की महारैली को स्थगित करने की मांग की है। CTI ने आग्रह किया है कि त्योहारों के इस मुख्य सीजन को ध्यान में रखते हुए इस रैली को 10 नवंबर (भैया दूज) के बाद आयोजित किया जाए, ताकि व्यापारियों और आम जनता को नुकसान से बचाया जा सके। CTI के चेयरमैन बृजेश गोयल ने पत्र में कहा कि दिवाली और धनतेरस का समय दिल्ली के व्यापार के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है। केवल 1 दिन की रैली के कारण सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग और ट्रैफिक डायवर्जन की वजह से 3 से 4 दिनों तक पूरा व्यापार बुरी तरह प्रभावित रहेगा। इससे दिवाली के पीक सीजन में करीब 10,000 करोड़ रुपये का कारोबार ठप्प होने की आशंका है।

CTI, Rahul Gandhi, Chamber of Trade and Industry, Ramlila Maidan, Congress Mega Rally, Diwali Shopping Season

CTI ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर मांग की, 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली रैली को स्थगित किया जाए

धनतेरस पर ही होता है 25,000 करोड़ रुपये का व्यापार

CTI ने अपने पत्र में आगामी त्योहारों का शेड्यूल बताते हुए लिखा है कि इस वर्ष 6 नवंबर को धनतेरस, 8 नवंबर को दीपावली और 10 नवंबर को भैया दूज है। आमतौर पर लोग त्योहारों से एक सप्ताह पहले से ही खरीदारी शुरू कर देते हैं। अकेले धनतेरस के दिन ही दिल्ली के बाजारों में सोना-चांदी, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़ा, बर्तन, गाड़ियां, प्रॉपर्टी, मिठाइयां और गिफ्ट आइटम्स जैसे विभिन्न क्षेत्रों में करीब 25,000 करोड़ रुपये का लेन-देन होता है। CTI का मानना है कि यह व्यापार केवल कारोबारियों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दिल्ली की अर्थव्यवस्था के लिए रीढ़ की हड्डी की तरह काम करता है।

End of Feed