क्रूड में उबाल, फिर भी मार्केट में उछाल! Sensex 585 अंक उछला, Nifty 24200 के पार

आमतौर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी भारतीय शेयर बाजार के लिए चिंता की वजह बनती है। लेकिन बुधवार को तस्वीर बिल्कुल अलग रही। क्रूड ऑयल में तेजी के बाद भी शेयर बाजार में खरीदारी हावी है।

Stock Market Today : भारत सहित आज दुनियाभर के शेयर बाजारों में अलग तरह का पैटर्न दिखा है। Crude Oil के दाम बढ़ने के बाद भी इक्विटी बाजारों में तेजी का रुख है। अक्सर क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमत भारतीय शेयर बाजार के लिए चिंता की वजह बनती है। लेकिन, बुधवार को तस्वीर बिल्कुल अलग रही। एक तरफ ब्रेंट क्रूड 85 डॉलर के पार पहुंच गया, वहीं दूसरी तरफ भारतीय शेयर बाजार ने शानदार तेजी दिखाई।

stock market, share market, stock market today, share market today, sensex, nifty, nse, bse.

शेयर बाजार में मजबूती

शुरुआती कारोबार में Sensex करीब 585 अंक उछल गया और Nifty 24,200 के पार निकल गया। बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में जोरदार खरीदारी ने बाजार को नई ऊर्जा दी, जबकि वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों ने भी निवेशकों का भरोसा बढ़ाया। सुबह करीब साढ़े नौ बजे सेंसेक्स 585 अंक की बढ़त के साथ 77,641.86 के आसपास कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 50 करीब 160 अंक चढ़कर 24,200 के ऊपर पहुंच गया। मंगलवार को निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुआ था, लेकिन बुधवार को बाजार ने शुरुआती मिनटों में ही वापसी कर ली।

End of Feed