Crude 100 डॉलर के पार, सप्लाई पर अब तक का सबसे बड़ा संकट, होर्मुज के बाद बाब अल मंडेब बंद

क्रूड सप्लाई को लेकर दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट मंडरा रहा है। होर्मुज के बाद अब बाब अल मंडेब स्ट्रेट से भी शिप ट्रैफिक रुक गया है। इसकी वजह से क्रूड का दाम 100 डॉलर पार हो गया है।

Crude Oil Price : दुनिया में कच्चे तेल की कीमतों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है और इसकी वजह सिर्फ मांग-आपूर्ति का संतुलन नहीं, बल्कि मिडिल ईस्ट में तेजी से बिगड़ते हालात हैं। अमेरिका-ईरान तनाव के बीच पहले से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर संकट बना हुआ था। अब यमन के हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में सऊदी अरब के तेल टैंकरों को निशाना बनाकर एक दूसरा मोर्चा खोल दिया है। इससे दुनिया के दो सबसे अहम तेल आपूर्ति मार्ग एक साथ खतरे में आ गए हैं। यही वजह है कि कई बड़े निवेश बैंक अब 120 डॉलर से लेकर 150 डॉलर प्रति बैरल तक के संभावित स्तर की चर्चा करने लगे हैं।

Crude oil price

क्रूड ऑयल में बड़ी तेजी

इतना महंगा क्यों हुआ कच्चा तेल?

गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बंद हुआ। यह मई के बाद पहली बार है जब कीमतें तीन अंकों में पहुंची हैं। बाजार की सबसे बड़ी चिंता यह है कि तेल की सप्लाई सिर्फ उत्पादन पर नहीं, बल्कि उसे सुरक्षित तरीके से दुनिया तक पहुंचाने पर भी निर्भर करती है।

End of Feed