CPI और IIP के आंकड़े जारी करने के समय में हुआ बदलाव, इस दिन इस टाइम पर होगा रिलीज

CPI-IIP data releasing time change: उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) और औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) जैसे व्यापक आर्थिक आंकड़ों को जारी करने के समय में बदलाव हुआ। अब इस टाइम पर जारी किया जाएगा।

CPI-IIP data releasing time change: सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने मंगलवार को उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) और औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) जैसे व्यापक आर्थिक आंकड़ों को जारी करने का समय करीब डेढ़ घंटा (90 मिनट) पहले करने की घोषणा की। आधिकारिक बयान के अनुसार, CPI और IIP के आंकड़े वर्तमान में सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MOSPI) हर महीने की 12 तारीख को शाम 5:30 बजे (CPI के मामले में अगर 12 तारीख अवकाश के दिन हो तो अगला कार्य दिवस) और IIP के मामले में 12 तारीख अवकाश के दिन हो तो पिछले कार्य दिवस पर जारी किए जाते हैं।

CPI, IIP, Consumer Price Index, Industrial Production Index

CPI, IIP के आंकड़े जारी करने के टाइम में बदलाव

प्रत्येक माह की 12 तारीख को 4 बजे होगा जारी

बयान के अनुसार, मंत्रालय ने CPI और IIP के आंकड़ों तक पहुंच के उद्देश्य से घोषणा के दिन अधिक समय प्रदान करने के लिए CPI और IIP के लिए आंकड़े जारी करने का समय संशोधित करने का निर्णय लिया है। अब यह प्रत्येक माह की 12 तारीख को 4 बजे तक होगा (अगर 12 तारीख CPI के लिए अवकाश के दिन पड़ती है तो अगला कार्य दिवस) और अगर 12 तारीख IIP के लिए अवकाश के दिन पड़ती है तो पिछले कार्य दिवस पर शाम 4 बजे घोषणा हो जाएगी।

End of Feed