दुनिया में ब्रह्मोस खरीदने की होड़, भारत के रक्षा सौदों ने अंकारा से बीजिंग तक मचाई खलबली

भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट लगातार बढ़ रहा है। खासतौर पर सुपरसॉनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस की दुनियाभर में डिमांड है। भारत ने फिलीपींस, वियतनाम, इंडोनेशिया के साथ ब्रह्मोस का सौदा किया है। जबकि, दर्जनों देशों ने रुचि दिखाई है।

India Defense Export Brahmos : स्ट्रिंग ऑफ पर्ल के जरिये चीन लंबे समय से भारत को व्यापारिक और सामरिक तौर पर घेरने में जुटा है। लेकिन, अब भारत डिफेंस एक्सपोर्ट के जरिये ड्रैगन के मंसूबों पर पानी फेर रहा है। सिर्फ चीन ही नहीं, बल्कि तुर्किये भी भारत के डिफेंस एक्सपोर्ट से चिढ़ा और डरा हुआ है। दरअसल, चीन और तुर्किये वे देश हैं, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान खुलकर पाकिस्तान की मदद की थी।

india defense deals

डिफेंस एक्सपोर्ट में बढ़ रहा भारत

चीन और तुर्किये ने पाकिस्तान को भारत के खिलाफ इस्तेमाल किए जाने वाले ड्रोन, मिसाइल और फाइटर जेट दिए। वहीं, भारत ने अब ब्रह्मोस और आकाश जैसे मिसाइल सिस्टम उन देशों को निर्यात करने का फैसला किया है, जो तुर्किये और चीन के साथ सीमा साझा करते हैं, या सीमा विवाद रखते हैं। मिसाल के तौर पर भारत ने फिलीपींस को ब्रह्मोस मिसाइल दी हैं। चीन और फिलीपींस में पश्चिमी फिलीपींस सागर और दक्षिणी चीन सागर को लेकर गहरा विवाद है। दोनों देशों के बीच कई बार झड़पें भी हो चुकी हैं।

End of Feed